stock-markett.online
KPI Green Energy Share Price: सोलर एनर्जी स्टॉक में बंपर खरीद, 13% चढ़कर बंद; 22 सितंबर को करेगा एक्स-डिविडेंड ट्रेड
KPI Green Energy Share Price: सोलर एनर्जी स्टॉक में बंपर खरीद, 13% चढ़कर बंद; 22 सितंबर को करेगा एक्स-डिविडेंड ट्रेड

KPI Green Energy Share Price: सोलर एनर्जी स्टॉक में बंपर खरीद, 13% चढ़कर बंद; 22 सितंबर को करेगा एक्स-डिविडेंड ट्रेड

सोलर एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 21 सितंबर बेहद शानदार रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 324.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 321.65 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में खरीद बढ़ने की वजह है एक दिन बाद शेयर का एक्स-डिविडेंड ट्रेड करना। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.25 रुपये यानि कि 25 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 0.15 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने वाली है। इस तरह शेयरहोल्डर्स को 0.40 रुपये या 40 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।

रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इसी के चलते 21 सितंबर को शेयर खरीद बढ़ी। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

डिविडेंड पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने फाइनल डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड की घोषणा मई महीने में की थी। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.20 रुपये और 0.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 0.60 रुपये का अंतरिम और 0.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिला था।

KPI Green Energy शेयर 3 साल में 80 प्रतिशत बढ़ा

KPI Green Energy के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में 21 प्रतिशत और एक साल में 33 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं 3 साल में लगभग 80 प्रतिशत और 5 साल में 2100 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 541.90 रुपये और एडजस्टेड लो 272 रुपये है।

Protean eGov Tech Share Price: खरीद की सुनामी, शेयर 20% भागा; लगा अपर सर्किट

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 502.21 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 66.58 करोड़ रुपये रहा। प्रति शेयर अर्निंग 3.37 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान KPI Green Energy का रेवेन्यू 1,989.50 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 392.73 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 19.90 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *