stock-markett.online
ATM में फंस गया Debit Card? घबराने की बजाय तुरंत करें ये काम
ATM में फंस गया Debit Card? घबराने की बजाय तुरंत करें ये काम

ATM में फंस गया Debit Card? घबराने की बजाय तुरंत करें ये काम

ATM Debit Card Stuck: देश में बड़ी संख्‍या में लोग एटीएम का इस्‍तेमाल करते हैं। कई बार ये देखने में आया है कि कैश विथड्रावल के दौरान एटीएम के अंदर अचानक कार्ड फंस जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग घबरा जाते हैं। कार्ड मशीन से बाहर नहीं आता और उसे वहीं छोड़ भी नहीं सकते, क्योंकि पैसे निकलने का डर बना रहता है। आइए जानते हैं इस कंडीशन में सबसे पहले क्या करें?कैसे आप अपना पैसा भी सुरक्षित रख सकते हैं और आपको आपका कार्ड भी वापस मिल सकता है?

Also Read: Debit Card : कार्ड खोने, खराब होने या एक्सपायर होने पर नहीं लगाने होंगे बैंक के चक्कर, मिनटों में ऐसे मिलेगा नया कार्ड

ATM Debit Card Stuck: क्यों फंस जाता है कार्ड? समझें इसके पीछे की बड़ी वजहें

Also Read: SBI Alert : दो बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा एसबीआई, 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को होगा फायदा

अक्‍सर ये देखने में आता है कि ATM से पैसे निकालते समय कई बार कार्ड मशीन के अंदर फंस जाता है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। कार्ड फंसने के पीछे तकनीकी खराबी से लेकर सुरक्षा कारणों तक कई वजहें हो सकती हैं।

तकनीकी खराबी: एटीएम में किसी तरह की तकनीकी समस्या होने पर कार्ड अंदर फंस सकता है।

नेटवर्क या सिस्टम की समस्या: नेटवर्क कनेक्शन कमजोर होने या बैंक के सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से भी एटीएम कार्ड वापस नहीं कर पाता।

गलत पिन डालना: लगातार कई बार गलत पिन दर्ज करने पर सुरक्षा वजहों से भी मशीन कार्ड को अंदर रोक सकता है।

कार्ड निकालने में देरी: ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद अगर कस्‍टमर समय पर कार्ड नहीं निकालता है, तो कुछ एटीएम सुरक्षा के तौर पर कार्ड को वापस अंदर खींच लेते हैं।

अचानक बिजली चले जाना: ATM से ट्रांजैक्शन के दौरान अचानक बिजली जाने पर मशीन का सिस्टम प्रभावित हो सकता है और कार्ड अंदर फंस सकता है।

ATM सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी: मशीन के सॉफ्टवेयर या कार्ड रीडर में खराबी होने पर भी कार्ड बाहर नहीं आ पाता।

कार्ड ATM में फंस जाए तो सबसे पहले क्या करें?

अगर ATM में आपका डेबिट कार्ड फंस जाता है, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है। कार्ड को खुद निकालने के लिए मशीन में हाथ डालने, उसे खींचने या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से कार्ड खराब हो सकता है और ATM को भी नुकसान पहुंच सकता है।

ऐसी स्थिति में तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें और कार्ड फंसने की जानकारी दें। बैंक को बताएं कि कार्ड किस ATM में और किस समय फंसा है। ATM मशीन पर आमतौर पर एक ATM ID या मशीन नंबर दिया होता है। संभव हो तो इस नंबर को नोट करके बैंक के साथ साझा करें। इससे शिकायत दर्ज कराने और मामले की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

सुरक्षा के लिए कार्ड तुरंत ब्लॉक कराएं

अगर कार्ड एटीएम में फंस गया है, तो सुरक्षा के लिहाज से उसे ब्लॉक या हॉटलिस्ट कराना बेहतर होता है। इससे कार्ड के जरिए आगे होने वाले अनधिकृत लेनदेन का जोखिम कम किया जा सकता है। कार्ड ब्लॉक कराने के बाद बैंक के प्रोसेस के अनुसार नया कार्ड जारी कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *