stock-markett.online
Parag Parikh Flexi Cap Fund का घटा क्रेज! तो फंड मैनेजर ने स्ट्रैटेजी में किए कई बदलाव, क्या रिटर्न ट्रैक पर लौटेगी स्कीम?
Parag Parikh Flexi Cap Fund का घटा क्रेज! तो फंड मैनेजर ने स्ट्रैटेजी में किए कई बदलाव, क्या रिटर्न ट्रैक पर लौटेगी स्कीम?

Parag Parikh Flexi Cap Fund का घटा क्रेज! तो फंड मैनेजर ने स्ट्रैटेजी में किए कई बदलाव, क्या रिटर्न ट्रैक पर लौटेगी स्कीम?

Mutual Fund Tracker: एसेट्स अंडर मैनेजमेंट के लिहाज से देश के टॉप इक्विटी फंड पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) में मंथली बेसिस पर इनफ्लो कम हो रहा है। मार्च 2026 में इस फंड में जहां करीब 3,950 करोड़ का इनफ्लो आया था, वह अगस्त 2026 में घटकर 1,099 करोड़ रुपये रह गया है। फंड का फाइनेंशियल ईयर 2026 में रिटर्न भी माइनस में रहा है और इस साल दबाव जारी है। फंड के प्रदर्शन पर दबाव को देखते हुए फंड मैनेजर राजीव ठक्कर और उनकी टीम ने स्ट्रैटेजी में कुछ बदलाव किए हैं। हमने यहां फंड फैक्ट शीट के आधार पर स्ट्रैटेजी की स्टडी की है।

स्टॉक परफॉर्मेंस

FY22 में एबसॉल्यूट रिटर्न: 31.52%

FY23 में एबसॉल्यूट रिटर्न: 1.02%

FY24 में एबसॉल्यूट रिटर्न: 41.13%

FY25 में एबसॉल्यूट रिटर्न: 14.60%

FY26 में एबसॉल्यूट रिटर्न: -0.14%

अगस्त 2026 एलोकेशन

कोर इक्विटीज: 71.20%

-लार्जकैप: 63.47%

-मिडकैप: 7.95%

-स्मॉलकैप: 5.95%

आर्बिट्राज एंड स्पेशल सिचुएशंस: 1.88%

ओवरसीज सिक्योरिटीज, IDRs और ADRs: 11.05%

REITs & InvITs द्वारा इश्यू की गई यूनिट्स: 6.17%

डेट एंड मनी मार्केट विकल्प: 3.99%

कमर्शियल पेपर: 1.47%

T-Bill: 4.24%

म्यूचुअल फंड यूनिट्स: 0.38%

Also Read: SIP 18% CAGR: सिर्फ 2,000 रुपये एसआईपी से 2.82 करोड़, फंड ने हाई रिटर्न जारी रखने के लिए पोर्टफोलियो में क्या किया

मार्च 2026 एलोकेशन

कोर इक्विटीज: 66.75%

आर्बिट्राज एंड स्पेशल सिचुएशंस: 0.40%

ओवरसीज सिक्योरिटीज, IDRs और ADRs: 10.59%

REITs & InvITs द्वारा इश्यू की गई यूनिट्स: 3.72%

डेट एंड मनी मार्केट विकल्प: 10.30%

कमर्शियल पेपर: 1.51%

T-Bill: 6.73%

म्यूचुअल फंड यूनिट्स: 1.02%

एसेट एलोकेशन में बड़े बदलाव

1. इक्विटी में निवेश बढ़ा: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड का कोर इक्विटी एलोकेशन मार्च 2026 में 66.75% से बढ़कर अगस्त 2026 तक 71.20% हो गया। इसका मतलब है कि अगस्त तक फंड के पोर्टफोलियो का ज्यादा हिस्सा मुख्य इक्विटी शेयरों में निवेश किया गया।

2. डेट और कैश जैसे एसेट्स में कटौती: डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश मार्च 2026 में 10.30% से घटकर अगस्त 2026 तक 3.99% रह गया। वहीं, ट्रेजरी बिल्स में निवेश भी 6.73% से घटकर 4.24% हो गया। इसका मतलब है कि फंड ने इक्विटी या अन्य एसेट क्लास की तुलना में सुरक्षित और शॉर्ट टर्म इंस्ट्रूमेंट्स में एलोकेशन कुछ कम किया।

3. REITs और InvITs में निवेश बढ़ा: REITs और InvITs में फंड का निवेश 3.72% से बढ़कर 6.17% हो गया। इसमें 2.45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह पोर्टफोलियो में हुए प्रमुख बदलावों में से एक है। अगस्त में फंड ने नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया।

4. विदेशी निवेश करीब करीब स्थिर: ओवरसीज सिक्योरिटीज में फंड का निवेश 10.59% से थोड़ा बढ़कर 11.05% हुआ। यानी फंड के विदेशी निवेश में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

कुल मिलाकर मार्च से अगस्त के बीच फंड ने कैश और डेट जैसी एसेट्स से पैसा निकालकर इक्विटी और REITs/InvITs में ज्यादा निवेश किया। कैश, डेट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और आर्बिट्राज जैसी एसेट्स में फंड का निवेश योग्य हिस्सा मार्च के 18.94% से घटकर अगस्त में 11.58% रह गया।

Also Read: 457 गुना रिटर्न देने वाला मिडकैप फंड, ICICI Bank के 20 लाख शेयर बेचकर HDFC Bank में ली नई एंट्री, हाई ग्रोथ के लिए फ्रेश स्ट्रैटेजी

स्टॉक पोर्टफोलियो में क्या क्या बदला

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड के स्टॉक पोर्टफोलियो की बात करें तो एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों पर भरोसा कामय रहा। वहीं गैस शेयरों पर फंड ने बड़ा दांव खेला है।

DLF (0.64%) और Petronet LNG (0.48%) जैसे शेयर पोर्टफोलियो में प्रमुख रूप से नए जुड़े। मार्च 2026 में Balkrishna Industries की हिस्सेदारी 0.37% थी, लेकिन अगस्त 2026 में यह पोर्टफोलियो से बाहर हो गया।

ITC में शेयरों की संख्या 22.41 करोड़ से बढ़कर 30.33 करोड़ हो गई। वहीं, Power Grid का एलोकेशन 7.16% से घटकर 5.58% हुआ, जबकि Coal India में एलोकेशन 6.11% से घटकर 5.02% हो गया।

HCL Tech में वेटेज 3.11% से बढ़कर 4.15%, Infosys में 2.61% से 3.29% और TCS में 2.27% से बढ़कर 2.88% हो गया।

ICICI Bank में वेटेज बढ़ा तो HDFC Bank में कुछ कम हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक में भी वेटेज बढ़ा है।

AUM में रही ग्रोथ

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 31 मार्च 2026 तक 1,31,687 करोड़ रुपये था। यह 31 अगस्त 2026 तक बढ़कर 1,47,405 करोड़ रुपये हो गया। फंड का बीटा 0.60, स्टैंडर्ड डेविएशन 9.93% और शार्प रेश्यो 0.80 है।

(Disclaimer: हमने यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दिया है, ना कि यह निवेश की सलाह है। जरूरी नहीं है कि पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहे। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *