stock-markett.online
आंध्र प्रदेश में हॉस्टल में सोई कक्षा 9 और 10 छात्राओं की कटी चोटी, खौफ से सहमी छात्राएं
आंध्र प्रदेश में हॉस्टल में सोई कक्षा 9 और 10 छात्राओं की कटी चोटी, खौफ से सहमी छात्राएं

आंध्र प्रदेश में हॉस्टल में सोई कक्षा 9 और 10 छात्राओं की कटी चोटी, खौफ से सहमी छात्राएं

आंध्र प्रदेश के भीतिली के एक आवासीय स्कूल में हुई घटना की सुर्खियों में छाई हुई है। यहां हॉस्टल में सो रही छात्राओं की चोटी काटने की हैरान करने वाली घटना का पता चला है। यह छात्राएं कक्षा 9 और 10 की बताई जा रही हैं, जो हॉस्टल के दो कमरों में सो रही थीं। इस घटना ने हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस और स्कूल प्रशासन बारीकी से मामले की जांच कर रहा है।

यह घटना आंध्र प्रदेश के भीमिली के कृष्णापुरम स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की है। कई मीडिया स्रोतों में आ रही खबर के अनुसार, यह घटना 16 सितंबर को देर रात हुई थी। उस समय छात्राएं दो कमरों में सो रही थींऍ एक कमरे में छह और दूसरे कमरे में चार छात्राएं थीं। सुबह उन्होंने देखा कि उनके बाल कटे हुए हैंऍ स्कूल के इन दो कमरों में कक्षा नौ की करीब 38 छात्राएं रहती हैं।

बाहरी व्यक्ति के हॉस्टल में घुसने की आशंका

पुलिस और स्कूल प्रशासन इस घटना की जांच में जुटे हुए हैं। पहले यह माना जा रहा था कि हॉस्टल में घुसे किसी बाहरी व्यक्ति से इस घटना को अंजाम दिया होगा। लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन अब इस संभावना की भी जांच कर रहे हैं कि इस घटना में हॉस्टल की ही कुछ छात्राएं शामिल हो सकती हैं। पुलिस ने छात्राओं से बात की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। भीमिली के इंस्पेक्टर जी दिवाकर ने बताया कि पुलिस और स्कूल प्रशासन ने छात्राओं की काउंसलिंग की है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

विधायक ने की छात्राओं, माता-पिता और स्कूल से बात

रविवार को भीमिली के विधायक घंटा श्रीनिवास राव स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं, उनके माता-पिता और स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति के हॉस्टल में घुसने की संभावना बहुत कम है। उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

शिक्षा विभाग ने की प्रशासनिक कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना और हॉस्टल की निगरानी में लापरवाही को लेकर चार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें स्कूल की प्रिंसिपल, ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक और रात की सुरक्षा में तैनात महिला कर्मचारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *