ADIA ने Lenskart में घटाई हिस्सेदारी, 2,390 करोड़ रुपये में बेचे 3.5 करोड़ शेयर
ADIA Lenskart: अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने सोमवार को आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। पीटीआई के अनुसार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बल्क डील डेटा के मुताबिक, ADIA ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 2,390 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे हैं। NSE के आंकड़ों के अनुसार, ADIA ने अपनी एफिलिएट प्लैटिनम जैस्मिन ए 2018 ट्रस्ट के जरिए लेंसकार्ट के 3.5 करोड़ शेयर बेचे। यह कंपनी में करीब 2.01 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को औसतन 683.02 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचा गया। इस तरह इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू करीब 2,390.57 करोड़ रुपये रही।
Also Read; Lenskart Block Deal: Alpha Wave Global ने बेची 1.69% हिस्सेदारी, 1,856 करोड़ रुपये में हुई डील
ADIA Lenskart: 9.77% से घटकर 7.76% पहुंची हिस्सेदारी
Also Read: Full List – Unicorns in India: भारतीय अर्थव्यवस्था में Unicorns की बड़ी भूमिका! क्या है यूनिकॉर्न – देखें भारत में इन कंपनियों की Latest Details
पीटीआई के अनुसार, इस हिस्सेदारी बिक्री के बाद लेंसकार्ट में ADIA की हिस्सेदारी 9.77 फीसदी से घटकर 7.76 फीसदी रह गई है। हालांकि, हिस्सेदारी घटने के बाद भी ADIA, सॉफ्टबैंक के बाद लेंसकार्ट की दूसरी सबसे बड़ी पब्लिक शेयरहोल्डर बनी हुई है। एनएसई के बल्क डील डेटा में इस ट्रांजैक्शन में शेयर खरीदने वाले निवेशकों या संस्थाओं की पहचान सामने नहीं आई है।
ADIA Lenskart: Lenskart के शेयर 3.10% फिसले
पीटीआई के अनुसार, 21 सितंबर 2026, सोमवार के कारोबारी सत्र में लेंसकार्ट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एनएसई पर कंपनी का शेयर 3.10 फीसदी गिरकर 685.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। ADIA की यह हिस्सेदारी बिक्री ऐसे समय हुई है, जब कंपनी के मौजूदा निवेशकों की ओर से हाल के महीनों में कई बड़े ट्रांजैक्शन देखने को मिले हैं। मालूम हो कि कंपनी ने इसी साल जून में टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर सॉफ्टबैंक ग्रुप ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 3.25 फीसदी हिस्सेदारी करीब 2,873 करोड़ रुपये में बेची थी।
ADIA Lenskart: मार्च तिमाही में PAT 7.5% घटा
पीटीआई के अनुसार, आईवियर लेंसकार्ट ने मई में जारी जानकारी में बताया था कि मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) साल-दर-साल 7.5 फीसदी घटकर 203.6 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के मुताबिक, कंपोनेंट्स और इन्वेंट्री पर खर्च बढ़ने का असर मुनाफे पर पड़ा। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का PAT 220.1 करोड़ रुपये था। हालांकि, मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू मजबूत रहा। यह 45.62 फीसदी बढ़कर करीब 2,516 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 1,728 करोड़ रुपये था।
क्या है ADIA
ADIA (Abu Dhabi Investment Authority) अबू धाबी सरकार का एक प्रमुख संप्रभु धन कोष (Sovereign Wealth Fund) है, जिसकी स्थापना 1976 में हुई थी। इसका मुख्य काम अबू धाबी सरकार के अतिरिक्त तेल राजस्व (oil surplus) का प्रबंधन करना और उसे दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर निवेश करके भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश बढ़ाना है। ADIA ग्लोबल लेवल पर कई क्षेत्रों में पैसे लगाता है, जैसे:शेयर बाजार (Public Equities)रियल एस्टेट (Real Estate)बुनियादी ढांचा (Infrastructure)प्राइवेट इक्विटी (Private Equity) हेज फंड (Hedge Funds)।

Leave a Reply