Trent के बाद Titan का भी दमदार Q2 अपडेट, 4 ब्रोकरेज हाउस बुलिश; क्या देखकर दिया शेयर में 25% तक अपसाइड का टारगेट?
Titan Share Price: Tata Group की रिटेल कंपनी Titan Company ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Titan Q2FY27 Update) में मजबूत बिजनेस ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 25% की बढ़ोतरी हुई है। खासकर Jewellery, Watches और Eyecare कारोबार में मजबूत प्रदर्शन ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।
यह अपडेट ऐसे समय आया है जब Tata Group की एक और रिटेल कंपनी Trent ने भी Q2FY27 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। Trent की स्टैंडअलोन ऑपरेशनल रेवेन्यू 23% बढ़कर 5,788 करोड़ रुपये पहुंची थी और अपडेट के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। अब Titan के Q2 बिजनेस अपडेट के बाद ब्रोकरेज हाउस भी शेयर को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं।
Titan के Q2 अपडेट में क्या खास रहा?
Titan के Consumer Business की ग्रोथ दूसरी तिमाही में 25% YoY रही। कंपनी ने इस दौरान 78 नए स्टोर जोड़े, जिससे कुल स्टोर नेटवर्क बढ़कर 3,758 हो गया। इससे इतर, डोमेस्टिक बिजनेस की बात केरं तो दूसरी तिमाही में 77 स्टोर्स का नेट एडिशन हुआ और कुल स्टोर संख्या 3,594 तक पहुंच गई। कंपनी के सबसे बड़े Jewellery कारोबार में 21% YoY ग्रोथ दर्ज हुई। Tanishq, Mia, Zoya और beYon की बिक्री करीब 20% बढ़ी, जबकि CaratLane ने 32% की शानदार ग्रोथ दर्ज की। इस दौरान 29 TMZ और beYon स्टोर तथा 13 CaratLane स्टोर जोड़े गए।
Jewellery में महंगा सोना भी नहीं रोक पाया डिमांड
Jewellery कारोबार में महंगे सोने के भाव के बावजूद डिमांड ज्यादातर तिमाही में मजबूत बनी रही। हालांकि, तिमाही के आखिर में डिमांड कुछ नरम हुई, जिसकी मुख्य वजह त्योहारी मांग का Q3FY27 की ओर खिसकना रही। Studded Jewellery ने 30% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की, जबकि प्लेन गोल्ड ज्वैलरी करीब 20% बढ़ी। दूसरी ओर, ऊंची कीमतों और पिछले साल के मजबूत आधार के कारण इन्वेस्टमेंट लेड कॉइन डिमांड में हाई सिंगल डिजिट गिरावट आई।
Watches और Eyecare ने चौंकाया
Titan के Jewellery कारोबार के अलावा Watches और Eyecare segments ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। Watches कारोबार 30% YoY बढ़ा, जो ब्रोकरेज के करीब 15% के अनुमान से काफी बेहतर रहा। Analog watches में early-30s ग्रोथ देखने को मिली, जबकि Smart Watches में हाई सिंगल-डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई। कंपनी ने Q2 में 34 नए Watch stores जोड़े। वहीं Eyecare बिजनेस 28% बढ़ा। Multi-brand strategy और स्टोर नेटवर्क के लगातार अपग्रेडेशन को इस ग्रोथ का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
ब्रोकरेज Titan पर क्यों बुलिश हैं
- Citi ने Titan पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 5,700 रुपये (मौजूदा भाव जो कि 4540 रुपये है से 25.5 फीसदी अपसाइड) का टारगेट प्राइस दिया है। Citi के मुताबिक Jewellery में दर्ज किए गए ग्रोथ उसके 27% के अनुमान से कम रही, लेकिन इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिमांड का Q3 में शिफ्ट होना और कॉइन डिमांड में कमजोरी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कॉइन को हटाने पर ज्वैलरी ग्रोथ 24-25% के आसपास रही। Studded jewellery की मजबूत ग्रोथ और बढ़ता मिक्स मार्जिन के लिए सकारात्मक है।
- Goldman Sachs ने भी BUY रेटिंग कायम रखी है और 5,600 रुपये (मौजूदा भाव से 23.3 फीसदी अपसाइड) का टारगेट प्राइस दिया है। Goldman के अनुसार Tanishq की 20% और CaratLane की 32% ग्रोथ मजबूत रही। हालांकि, फेस्टिव सीजन के आगे खिसकने से तिमाही के अंत में डिमांड कुछ कमजोर हुई। ब्रोकरेज ने FY27-FY29 के EPS अनुमान में मामूली 0.2%, 0.3% और 0.3% की कटौती की है।
- Morgan Stanley ने Titan पर OVERWEIGHT रेटिंग बरकरार रखते हुए 5,483 रुपये (20.7 फीसदी अपसाइड) का टारगेट प्राइस रखा है। Brokerage को CaratLane की 32% ग्रोथ और Watches तथा Eyecare की 30% और 28% ग्रोथ खास तौर पर मजबूत लगी। Morgan Stanley का मानना है कि फेस्टिव डिमांड Q3 में लौटने पर ग्रोथ में फिर तेजी आ सकती है।
- वहीं Nomura ने 5,425 रुपये (19.4 फीसदी अपसाइड) के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है। Nomura के मुताबिक Q2 कंज्यूमर सेल्स 25% बढ़ी और कंपनी ने 29 TMZ तथा 13 CaratLane stores जोड़े। Brokerage का मानना है कि हाई गोल्ड प्राइस ने बायर्स ग्रोथ को प्रभावित किया, लेकिन Studded Jewellery और अन्य सेगमेंट की मजबूती तस्वीर को सकारात्मक बनाए रखती है।
यह भी पढ़ें- Trent Share: बाजार खुलते ही 10% चढ़ा शेयर, 6 तिमाहियों की सबसे तेज ग्रोथ से मचा धमाल; ब्रोकरेज को 47% अपसाइड का टारगेट
क्या है शेयर का हाल?
मंगलवार, 6 अक्टूबर को टाइटन कंपनी के शेयर 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ एनएसई पर 4,540 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ। पुराने प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी सत्रों में स्टॉक का भाव 5 फीसदी तक टूटा है। वहीं, महीने भर के दौरान इसमें 9 फीसदी की गिरावट आई है। YTD यानी इस साल के शुरुआत से अभी तक के प्रदर्शन की बात करें तो स्टॉक का भाव 12 फीसदी तक बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 5,03 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो क्रमश: 5,186.70 रुपये और 3,401 रुपये है।
Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply