stock-markett.online
Gold Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट से

Gold Silver Prices: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। इसकी वजह कच्चे तेल में नरमी और डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 3% और सिल्वर 6% चढ़ा है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह पिछले बंद ₹1,49,753 के मुकाबले ₹2,247 यानी करीब 1.5 प्रतिशत ज्यादा था। शाम तक भाव बढ़कर ₹1,52,590 हो गया, जो करीब 1.9 प्रतिशत की तेजी है।

वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ₹2,49,316 प्रति किलो पर 2.04 प्रतिशत बढ़त के साथ खुली। दिनभर इसमें तेजी बनी रही और शाम को बाद यह ₹2,54,338 प्रति किलो पर पहुंच गई। यह पिछले बंद के मुकाबले करीब 4.1 प्रतिशत ज्यादा है।

सोना और चांदी में हालिया तेजी के बीच एक्सपर्ट्स की राय भी सामने आई है। उनका मानना है कि बाजार में फिलहाल तेजी का माहौल है, लेकिन कुछ अहम स्तरों पर सावधानी भी जरूरी है।

गोल्ड पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

प्रो इंटेलिट्रेट सर्विसेज के फाउंडर दिनेश सोनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के लिए $4760 एक बड़ा रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है। हालांकि जिस तरह की तेजी हाल में देखने को मिली है, उससे लगता है कि यह स्तर दोबारा टेस्ट हो सकता है।

उनका कहना है कि $4690 से $4700 के आसपास कॉमेक्स गोल्ड में दोबारा खरीदारी देखने को मिल सकती है। वहीं भारतीय बाजार में ₹1,52,500 के आसपास बाइंग बन सकती है। उनकी सलाह है कि ₹1,51,500 का स्टॉप लॉस रखते हुए ₹1,53,400 तक के टारगेट देखे जा सकते हैं।

वहीं, कमोडिटी समाचार सिक्योरिटीज के को-फाउंडर अंकित कपूर का कहना है कि गोल्ड $4760 के आसपास आता है, तो यहां खरीदारी की जा सकती है। उनके मुताबिक, जब तक गोल्ड $4800 के नीचे क्लोज नहीं देता, तब तक इसमें बिकवाली की रणनीति नहीं अपनानी चाहिए।

चांदी पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

दिनेश सोनी का कहना है कि सिल्वर में 3 से 4 प्रतिशत की वोलैटिलिटी अब सामान्य हो चुकी है। हालांकि हाल के सत्र में गोल्ड और सिल्वर दोनों ने अच्छा मूव दिखाया है और बाजार का सेंटीमेंट थोड़ा पॉजिटिव हुआ है।

अंकित कपूर के मुताबिक, सिल्वर फिलहाल पॉजिटिव दिख रही है। अगर शाम तक $1.5 से $2 की गिरावट मिलती है, तो इसमें खरीदारी का मौका बन सकता है। वे मानते हैं कि आने वाले समय में सिल्वर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। टेक्निकल चार्ट्स में हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनने के संकेत मिल रहे हैं, जो तेजी का इशारा देता है।

सावधानी की भी जरूरत

वहीं अनमोल सिल्वर के सीईओ किशोर रनवाल का नजरिया थोड़ा अलग है। उनका कहना है कि सिल्वर इस समय न्यूज पर आधारित बाजार बन चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद दोनों धातुओं में तेज उछाल देखने को मिला है। लेकिन उनका मानना है कि यह तेजी ज्यादा लंबी नहीं टिकेगी।

उनका कहना है कि ₹2.60 लाख के स्तर पर सिल्वर में अच्छी खासी बिकवाली आ रही है। अगले 1-2 दिनों में कीमतों में कुछ गिरावट भी देखी जा सकती है।

निगेटिव खबर से गिरावट का डर

LKP Securities के जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, अमेरिका-ईरान समझौते की खबरों से गोल्ड में तेज उछाल आया। MCX गोल्ड करीब ₹3000 चढ़कर ₹1,52,800 पहुंचा, जबकि COMEX गोल्ड करीब 3.45% बढ़कर $4710 के पास गया। हालांकि रुपये की मजबूती की वजह से घरेलू कीमतों में तेजी सीमित रही। अब बाजार की नजर डील की पुष्टि पर है।

उनका कहना है कि अगर बातचीत में कोई निगेटिव खबर आती है तो गोल्ड में तेज गिरावट हो सकती है। वहीं अगर समझौता सफल रहता है, तो COMEX गोल्ड $4800 और MCX गोल्ड ₹1,55,000 के ऊपर जा सकता है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *