Banking Stocks: ICICI, Axis या HDFC Bank; नतीजों के बाद कहां दिख रही सबसे ज्यादा तेजी? ब्रोकरेज ने बताए टारगेट प्राइस
Banking Stocks Q2FY27 Results: देश के तीन बड़े प्राइवेट बैंकों ICICI Bank, Axis Bank और HDFC Bank के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस ने अपने निवेश कॉल और टारगेट प्राइस जारी किए हैं। तीनों बैंकों में लोन ग्रोथ मजबूत रही, लेकिन मार्जिन, ऑपरेटिंग खर्च और मुनाफे की रफ्तार को लेकर तस्वीर अलग-अलग है। ICICI Bank को ग्रोथ और एसेट क्वालिटी का फायदा मिल रहा है, Axis Bank के लिए घटती क्रेडिट कॉस्ट सकारात्मक है, जबकि HDFC Bank के सामने कमाई की रफ्तार और मार्जिन सुधारने की चुनौती है।ICICI BankICICI Bank पर Bernstein, Elara Capital, Citi और Nuvama ने पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है। इनके टारगेट प्राइस क्रमशः 1,800 रुपये, 1,720 रुपये, 1,770 रुपये और 1,850 रुपये हैं। Elara ने इसे बड़े निजी बैंकों में अपनी पसंदीदा पसंद बताया है। बैंक की लोन ग्रोथ सालाना 30% रही, जबकि FCNR से जुड़े लोन हटाने पर यह करीब 24% थी। डिपॉजिट में लगभग 27% की वृद्धि हुई। NII में सालाना 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन NIM 18 बेसिस पॉइंट घटकर 4.18% रहा। पिछली तिमाही के एकमुश्त टैक्स रिफंड ब्याज का असर हटाने पर गिरावट करीब 10 बेसिस पॉइंट थी। Citi ने बैंक के मजबूत रिटर्न अनुपात और बेहतर फीस आय को सकारात्मक माना है। Nuvama के मुताबिक, कम ऑपरेटिंग खर्च और प्रावधानों से मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। हालांकि, तीसरी तिमाही में मार्जिन पर दबाव रह सकता है और सुधार चौथी तिमाही से आने की उम्मीद है।क्या है शेयर का हाल?शुक्रवार, 16 अक्टूबर को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हल्की गिरावट के साथ 1,396.80 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो स्तर क्रमश: 1,479.90 रुपये और 1,187.55 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 10,02,887 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। Axis BankAxis Bank पर Bernstein, Elara, Citi और Nuvama ने BUY या OUTPERFORM रेटिंग कायम रखी है। इनके टारगेट प्राइस क्रमशः 1,600 रुपये, 1,572 रुपये, 1,620 रुपये और 1,650 रुपये हैं। बैंक की लोन ग्रोथ करीब 22-23% रही, जबकि कॉरपोरेट एडवांस में 34% की वृद्धि हुई। NIM 10 बेसिस पॉइंट घटकर 3.36% रहा, लेकिन Citi के अनुसार कोर NIM 3.47% पर स्थिर रहा। FCNR डिपॉजिट की लागत और अतिरिक्त खर्चों ने रिपोर्टेड प्रदर्शन पर दबाव डाला। Bernstein ने तिमाही को मिला-जुला बताया, क्योंकि कम क्रेडिट कॉस्ट ने मुनाफे को सहारा दिया। Citi के मुताबिक, क्रेडिट कॉस्ट घटकर 50 बेसिस पॉइंट पर आ गई और स्लिपेज में भी सुधार हुआ। दूसरी ओर, फीस आय की धीमी वृद्धि और बढ़ते ऑपरेटिंग खर्च चिंता बने हुए हैं। बैंक का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो करीब 95% है। अगर लोन ग्रोथ तेज बनी रहती है, तो डिपॉजिट जुटाने की लागत बढ़ सकती है। Citi को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मार्जिन सुधार की उम्मीद है, जब FCNR से जुड़ी अतिरिक्त लिक्विडिटी का दोबारा इस्तेमाल होगा।क्या है शेयर का हाल?एक्सिस बैंक का शेयर भी शुक्रवार को लाल निशान में ट्रेड करते हुए 1,286.45 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो स्तर क्रमश: 1,418.30 रुपये और 1,150.50 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 4,00,583 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।HDFC BankHDFC Bank पर Bernstein, Elara, Citi और Nuvama ने सकारात्मक रेटिंग बरकरार रखी है। इनके टारगेट प्राइस क्रमशः 1,150 रुपये, 923 रुपये, 880 रुपये और 950 रुपये हैं। हालांकि, Citi ने अपना टारगेट 970 रुपये से घटाकर 880 रुपये कर दिया है। बैंक की लोन ग्रोथ 16.4% और डिपॉजिट ग्रोथ 18.8% रही। NIM घटकर करीब 3.3% पर आ गया, जबकि NII की सालाना वृद्धि लगभग 10% रही। Citi ने कमजोर निकट-अवधि ग्रोथ और कारोबारी क्रियान्वयन से जुड़े जोखिमों को देखते हुए कमाई के अनुमान भी घटाए हैं। दूसरी ओर, ग्रॉस NPA घटकर 1.11% पर आना और नई स्लिपेज में कमी सकारात्मक संकेत हैं। Nuvama को लोन रीप्राइसिंग से तीसरी तिमाही से मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, करीब 96% का LDR और CASA रेशियो में गिरावट आगे की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है। बैंक में नेतृत्व परिवर्तन भी निवेशकों के लिए अहम रहेगा।यह भी पढ़ें- Stocks to Watch Today: Bharti Airtel, HDFC Bank समेत इन 14 शेयरों पर रहेगी नजर, मार्केट खुलने के बाद दिख सकती है बड़ी हलचलक्या है शेयर का हाल?एचडीएफसी बैंक का शेयर शुक्रवार को 728.10 रुपये पर ट्रेड करते हुए लाल निशान में बंद हुआ। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो स्तर क्रमश: 1,020.35 रुपये और 682 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 11,22,628 करोड़ रुपये रहा है।किस बैंक में दिख रहा ज्यादा दम?सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस वाले ब्रोकरेज ये हैं-स्टॉकब्रोकरेजटारगेट प्राइसअपसाइड (%)ICICI BankNuvama₹1,85032.47%Axis BankNuvama₹1,65028.26%HDFC BankBernstein₹1,15057.94%तीनों बैंकों में ICICI Bank की ग्रोथ और एसेट क्वालिटी मजबूत दिखाई देती है। Axis Bank में घटती क्रेडिट कॉस्ट राहत दे रही है, लेकिन खर्च और डिपॉजिट की लागत पर नजर रहेगी। HDFC Bank के लिए मार्जिन रिकवरी और कमाई की रफ्तार में सुधार अहम होगा।यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: इन 3 कंपनियों से डिविडेंड कमाने का आज आखिरी मौका, निवेशकों को कुल 33 रुपये तक मिलेगा कैश रिवॉर्डDisclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply