भारतीय शेयर बाजार में सबसे बड़े निवेशक Government of Singapore ने मार्च तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में कई स्टॉक्स को शामिल किया है। पोर्टफोलियो को लेकर ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार दिग्गज विदेशी निवेशक के पास 47 कंपनियों में निवेश है और कुल नेटवर्थ बढ़कर करीब 183210 करोड़ रुपये हो गई है। पिछली तिमाही के मुकाबले इसके पोर्टफोलियो की वैल्यू में 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
निवेशक ने मार्च तिमाही में Hindalco Industries में अपनी हिस्सेदारी 0.57 फीसदी बढ़ाई है। कंपनी का शेयर शेयर बुधवार को 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1044 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 65.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि Ashok Leyland Ltd में 0.62 फीसदी हिस्सेदारी घटाई है।
इन नए स्टॉक्स को किया शामिल
इसके अलावा Government of Singapore ने कुछ नए स्टॉक्स में भी निवेश किया है, जिनमें TVS Motor का शेयर शामिल है। निवेशक ने कंपनी में 1.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी किल होल्डिंग 1952.5 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बुधवार को 2.37 फीसदी की तेजी के साथ 3618 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 30.45 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
Eternal में निवेश
इसके अलावा दिग्गज निवेशक ने Eternal Ltd 1.1 फीसदी का निवेश किया है, जिसकी होल्डिंग 2749.4 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर बुधवार को 2.99 फीसदी की तेजी के साथ 255.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 10.21 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। Delhivery Ltd के शेयर में निवेशक ने 1.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है, जो 427.1 करोड़ रुपये की होल्डिंग है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 56.07 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
Vishal Mega Mart के शेयर में 2.8 फीसदी की निवेश किया गया है, जो 1631.3 करोड़ रुपये की होल्डिंग है। जबति तिमाही के दौरान
Tata Motors के CV बिजनेस 1 फीसदी का निवेश किया गया है, जिसकी होल्डिंग 1614.4 करोड़ रुपये है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply