Stocks To Watch Today 7 May: Blue Star से लेकर Shree Cement तक, आज इंट्राडे में दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks To Watch Today 7 May: बुधवार को शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स 77,424 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत तक यह 1.22% की बढ़त के साथ 77,958 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 ने 24,171 के स्तर पर ओपनिंग की और दिन के अंत में 1.24% की तेजी के साथ 24,330 पर क्लोज हुआ। इसके अलावा, बुधवार को कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं। इन रिजल्ट्स के चलते आज इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने की संभावना है।
Blue Star
ब्लू स्टार का मुनाफा इस तिमाही में अच्छा बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 194 करोड़ रुपये से बढ़कर 227 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 17% की वृद्धि हुई है। कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी थोड़ी बढ़ी है और यह 4,019 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,072 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को 8.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: सोने का भाव आज का 6 मई 2026: अमेरिका-ईरान वॉर के बीच आज फिर महंगा हुआ सोना! आपके यहां में 24k, 22k, 18k, 14k गोल्ड का कितना है भाव?
Godrej Consumer Products
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने इस तिमाही में मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 411.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 451.77 करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 9.68% की वृद्धि है। वहीं कंपनी की कमाई में भी अच्छा इजाफा हुआ है। ऑपरेटिंग रेवेन्यू 3,514.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,900.44 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 11% की बढ़त।
Greaves Cotton
ग्रीव्स कॉटन का मुनाफा इस तिमाही में हल्का बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 24 करोड़ रुपये हो गया है, यानी लगभग 6.3% की वृद्धि। हालांकि कंपनी की कमाई में तेज उछाल देखने को मिला है। रेवेन्यू 822.8 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Radico Khaitan
रेडिको खैतान ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 179.5 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही कंपनी की कमाई में भी बढ़त हुई है। रेवेन्यू 15.3% बढ़कर 1,503 करोड़ रुपये हो गया है।
Shree Cement
श्री सीमेंट का मुनाफा इस तिमाही में घटा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 574 करोड़ रुपये से कम होकर 526 करोड़ रुपये रह गया, यानी करीब 8.36% की गिरावट है। हालांकि कमाई के मामले में कंपनी ने बढ़त दर्ज की है। ऑपरेटिंग रेवेन्यू 5,532 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,101 करोड़ रुपये हो गया है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply