stock-markett.online
SRF Share: तिमाही नतीजों के बाद केमिकल सेक्टर का ये स्टॉक बना रॉकेट, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आएगी तेजी!
SRF Share: तिमाही नतीजों के बाद केमिकल सेक्टर का ये स्टॉक बना रॉकेट, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आएगी तेजी!

SRF Share: तिमाही नतीजों के बाद केमिकल सेक्टर का ये स्टॉक बना रॉकेट, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आएगी तेजी!

SRF Share: केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी SRF Limited के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद जोरदार हलचल देखने को मिली। कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत मुनाफा दर्ज किया है, जिसके बाद कई ब्रोकरेज हाउस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव नजर आए हैं।

कंपनी के बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन, रेफ्रिजरेंट गैस बिजनेस में मजबूत ग्रोथ और FY27 के लिए दिए गए ग्रोथ गाइडेंस ने बाजार का भरोसा बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी ने ओडिशा में नया प्लांट लगाने के लिए 2,300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना भी घोषित की है।

ब्रोकरेज हाउस की क्या है राय?

Nuvama की SRF पर राय

Nuvama ने SRF पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस को घटाकर 3,402 रुपये किया गया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, स्पेशियलिटी केमिकल्स बिजनेस पर अभी एग्रोकेमिकल सेक्टर की कमजोरी और प्राइसिंग प्रेशर का असर बना हुआ है, लेकिन रेफ्रिजरेंट गैस बिजनेस लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि FY27 में केमिकल बिजनेस 15-20% की ग्रोथ दर्ज कर सकता है। फ्लोरोपॉलिमर, रेफ्रिजरेंट गैस और फार्मा इंटरमीडिएट्स में मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

Emkay की SRF पर राय

Emkay ने स्टॉक पर ‘Add’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,000 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, केमिकल बिजनेस का EBIT मार्जिन मजबूत बना हुआ है और रेफ्रिजरेंट गैस पोर्टफोलियो से अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है।

Morgan Stanley की SRF पर राय

Morgan Stanley ने स्टॉक पर ‘Underweight’ रेटिंग बनाए रखी है और 2,209 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में इंडस्ट्री में नई कैपेसिटी जुड़ने से प्राइसिंग पर दबाव आ सकता है।

रेफ्रिजरेंट गैस बिजनेस बना बड़ा ट्रिगर

तिमाही नतीजों में सबसे ज्यादा फोकस कंपनी के रेफ्रिजरेंट गैस बिजनेस पर रहा। HFC गैस की मजबूत मांग और बेहतर रियलाइजेशन की वजह से कंपनी के केमिकल बिजनेस की EBIT मार्जिन पिछले 12 तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर करीब 32% तक पहुंच गई।

कंपनी ने बताया कि वह अपनी HFC कैपेसिटी बढ़ाकर करीब 65,000 MTPA करने जा रही है। इसके अलावा 20,000 MTPA क्षमता का HFO प्लांट और 30,000 MTPA का AHF प्लांट भी लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Paytm Share: तिमाही नतीजे आते ही पेटीएम पर बुलिश हुए ब्रोकरेज, शेयर में दिख रही बड़ी कमाई की उम्मीद, बढ़ाया टारगेट

चीन फैक्टर और ग्लोबल मांग पर नजर

मैनेजमेंट का कहना है कि चीन की ‘एंटी-इनवोल्यूशन’ पॉलिसी से केमिकल सेक्टर में प्राइसिंग सुधारने में मदद मिल सकती है। कंपनी ने यह भी कहा कि स्पेशियलिटी केमिकल्स में प्राइसिंग प्रेशर अब काफी हद तक स्थिर हो गया है और आने वाले समय में सुधार की उम्मीद है।

मिडिल ईस्ट एक्सपोर्ट्स पर कुछ असर जरूर पड़ा, लेकिन कंपनी ने वैकल्पिक बाजारों के जरिए सप्लाई को मैनेज किया।

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

SRF का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 11% बढ़कर 582 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 526 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 4,640 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 4,347 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का मुनाफा 47% बढ़कर 1,835 करोड़ रुपये पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Multibagger Stock: कभी 10 रुपये से भी सस्ता था ये फाइनेंस स्टॉक, 18 साल में दिया 20,000% का रिटर्न

इसी दौरान कुल आय बढ़कर 15,893 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने FY27 के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये के कैपेक्स प्लान की भी जानकारी दी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *