stock-markett.online
Sensex ग्रीन से रेड, निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा, ये सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में
Sensex ग्रीन से रेड, निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा, ये सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में

Sensex ग्रीन से रेड, निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा, ये सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में

Sensex-Nifty starts volatile: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा और प्रति बैरल $100 के नीचे आया तो दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में बहार छा गई। हालांकि घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले और फिर रेड जोन में आ गए। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी है और इनके इंडेक्सेज निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टवाइज बात करें तो ऑटो और मेटल सेक्टक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश में है।

इस रस्साकसी में ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक उछल गया यानी निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:22 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 100.56 प्वाइंट्स यानी 0.13% की फिसलन के साथ 77,857.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 17.90 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 24,313.05 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.40 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 06 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,72,46,936.34 करोड़ था। आज यानी 07 मई 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,74,87,525.07 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,40,588.73 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 14 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से आज 14 स्टॉक्स ग्रीन हैं और सबसे अधिक तेजी फिलहाल एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट एचयूएल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

78 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2475 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1794 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 531 में गिरावट का रुझान है और 150 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 84 शेयर एक साल के हाई और 8 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 71 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 40 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें 

Asian Markets Today: US-ईरान शांति समझौते की उम्मीद में एशिया बाजारों में तेजी, निक्केई 4% से ज्यादा चढ़कर पहली बार 62,000 पर पहुंचा

Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Polycab, Biocon और RattanIndia Power समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *