stock-markett.online
Q4 रिजल्ट के बाद Polycab India पर ब्रोकरेज ने दी ‘Accumulate’ रेटिंग, टारगेट बढ़ाकर किया 8920 रुपये; डिविडेंड भी देगी कंपनी
Q4 रिजल्ट के बाद Polycab India पर ब्रोकरेज ने दी ‘Accumulate’ रेटिंग, टारगेट बढ़ाकर किया 8920 रुपये; डिविडेंड भी देगी कंपनी

Q4 रिजल्ट के बाद Polycab India पर ब्रोकरेज ने दी ‘Accumulate’ रेटिंग, टारगेट बढ़ाकर किया 8920 रुपये; डिविडेंड भी देगी कंपनी

Polycab India Target Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने वायर और केबल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Polycab India को लेकर अपना भरोसा कायम रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी पर ‘Accumulate’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को 8,180 रुपये से बढ़ाकर 8,920 रुपये कर दिया है। मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों और लगातार बेहतर होते बिजनेस आउटलुक के बाद ब्रोकरेज कंपनी के भविष्य को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मांग, बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी और तेजी से विस्तार योजनाएं आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार दे सकती हैं।

मार्केट शेयर में बढ़ोतरी

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के दौरान वायर और केबल (C&W) सेगमेंट में Polycab India ने 300 से 400 बेसिस प्वाइंट तक मार्केट शेयर हासिल किया है। यह इस बात का संकेत है कि कंपनी लगातार अपने कंपटीटर्स से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, रियल एस्टेट गतिविधियों और बिजली से जुड़े निवेशों का सीधा फायदा कंपनी को मिल रहा है।

मजबूत तिमाही नतीजे

रिपोर्ट में कंपनी के चौथी तिमाही के प्रदर्शन को भी काफी मजबूत बताया गया है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 27 फीसदी बढ़ा। इस ग्रोथ के पीछे घरेलू वायर और केबल बिजनेस की मजबूत मांग को प्रमुख वजह माना गया है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिफिकेशन, हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से आने वाले समय में भी इस सेगमेंट में मजबूत मांग बनी रह सकती है।

FMEG सेक्टर में भी तेजी से बढ़ रही कंपनी

कंपनी का FMEG (Fast Moving Electrical Goods) बिजनेस भी तेजी से उभरता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, FMEG सेगमेंट में सालाना आधार पर लगभग 39 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। खासतौर पर सोलर प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया। इससे साफ है कि Polycab अब सिर्फ वायर और केबल कंपनी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स के बड़े बाजार में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

कैपेक्स बनाने की तैयारी में कंपनी

ब्रोकरेज ने कंपनी की कैपेक्स रणनीति को भी बड़ा पॉजिटिव फैक्टर बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले पांच साल में 60 से 80 अरब रुपये तक का निवेश करने की योजना पर काम कर रही है। इस निवेश का उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाना, नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करना और देशभर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करना है। इससे कंपनी को लंबी अवधि में ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

कुछ बिंदुओं पर ध्यान पर रहे

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के मार्जिन पर कुछ दबाव देखने को मिला। एक्सपोर्ट्स में कमजोरी और इंस्टीट्यूशनल सेल्स का हिस्सा बढ़ने की वजह से मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके, ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत ब्रांड वैल्यू, स्केल और ऑपरेशनल क्षमता लंबे समय में मुनाफे को स्थिर बनाए रख सकती है। एक और अहम बात यह रही कि कंपनी का FMEG बिजनेस वित्त वर्ष 2026 में EBIT स्तर पर पॉजिटिव हो गया है। इसका मतलब है कि यह कारोबार अब कंपनी की कमाई में योगदान देना शुरू कर रहा है। यह बदलाव निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से इस सेगमेंट को ग्रोथ इंजन के तौर पर देखा जा रहा था।

यह भी पढ़ें- Bharat Forge Target Price: डिफेंस स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, दिया 1978 रुपये का टारगेट; डिफेंस और ट्रक डिमांड से दमदार ग्रोथ

कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?

बुधवार, 6 मई को कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 8415 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए। वहीं आज यानी गुरुवार, 7 मई को कंपनी के शेयर 1 फीसदी से ऊपर ट्रेड करते हुए गैप-अप में खुले। रिटर्न की बात करें तो पिछले 1 महीने में स्टॉक का भाव 21 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, साल भर के दौरान इसमें 42 फीसदी से ज्यादा की उछाल है। लॉन्ग टर्म में रिटर्न ग्राफ और भी ऊपर जा रहा है। 3 साल में 154 फीसदी तो 5 साल में 472 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1,26,735 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्टॉक अपने 52वीक हाई के काफी करीब ट्रेड कर रहा है।

डिविडेंड का भी फैसला

इन सभी पॉइन्ट्स से इतर, कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों में डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार, 6 मई की फाइलिंग में बताया कि उसने बोर्ड के सामने 47 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की भी सिफारिश की है। आने वाले AGM में अप्रूवल के बाद निवेशकों को यह डिविडेंड मिलेगी।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *