Stock market : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज 7 मई को भारतीय बाजारों ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। निफ्टी 24300 के आसपास ट्रेड कर रहा है। 9.30 बजे को आसपास निफ्टी 17 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24350 के आसपास दिख रहा है। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 11.31 अंक यानी 0.01 फीसदी की बहुत ही हल्की बढ़त के साथ 77,969.83 पर नजर आ रहा था। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 की बढ़त दिख रही है। सेक्टर्स की बात करें तो ऑटो,मेटल,टेलीकॉम,कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बाजार की चाल पर बात करते हुए प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटीज (Profit Mart Securities) के आशीष बहेती ने कहा कि कल बाजार में एक अच्छा सेशन देखने को मिला। बैंक निफ्टी के कल जिस तरह का मूव दिया है वो काफी शानदार रहा। एसबीआई जैसे स्टॉक ने कल 3.5% का मूव दिया। पीएसयू बैंक्स और प्राइवेट बैंक्स सब में एक बहुत शानदार मोमेंटम देखने को मिला। निफ्टी में निफ्टी ने भी तेजी दिखाई। इसने 20 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेकर एक बाउंस बैक दिया है। निफ्टी 24,700 तक का मूव दिखाने के लिए तैयार दिख रहा है। यहां अगर कोई भी डिप मिलता है तो खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए 24,200 के करीब स्टॉप लॉस मेंटेन करें।
अगर मैं बैंक निफ्टी की बात करें तो इसने कल के कारोबारी सत्र में पिछले पांच दिनों के हाई को पार कर लिया है। अब बैंक निफ्टी फ्रेश ब्रेकआउट के लिए तैयार दिख रहा है। यहां से बैंक निफ्टी में 57000 तक का मूव देखने को मिल सकता है। यानी बैंक निफ्टी यहां से 1000 पॉइंट की रैली दिखा सकता है। बैंक निफ्टी में 55500 के करीब स्टॉप लॉस लगा कर लांग रहने की सलाह है।
आज की टॉप पिक
अपनी स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी बताते हुए आशीष बहेती ने कहा कि पीएसयू बैंक में बहुत शानदार मोमेंटम बना हुआ है। ऐसे में उनकी पसंदीदा पिक भी इसी सेक्टर से है। उनकी सलाह है कि केनरा बैंक में 135 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 145 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
Market cues : 24300 के ऊपर टिके रहने पर आएगी तेजी, निफ्टी में 24600–24800 का लेवल मुमकिन
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply