stock-markett.online
Silver Price Today: आज 7 मई को चांदी में रही तेजी, जानिये गुरुवार को क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार 7 मई को चांदी की कीमतों में उछाल आया है। चांदी का भाव कल की तुलना में आज 5000 रुपये महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां जानिये आज गुरुवार 7 मई को क्या रहा सिल्वर रेट।

सोना और चांदी की कीमतों में 7 मई की शुरुआती ट्रेडिंग में फिर तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.37 प्रतिशत बढ़कर 4,711.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1.26 प्रतिशत चढ़कर 78.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया।

घरेलू बाजार में भी तेजी का असर दिखा। MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 0.28 प्रतिशत बढ़कर 1,52,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,55,382 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कमजोर डॉलर की वजह से भी सोने में खरीदारी बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोना पहले 1,49,000 रुपये के सपोर्ट स्तर से उछला है और अब 1,55,000 रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं चांदी भी 2,43,000 रुपये के स्तर से रिकवर होकर 2,54,000 से 2,56,000 रुपये तक जा सकती है।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,75,00 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

गुरुवार 7 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली  2,70,000
मुंबई 2,70,000
अहमदाबाद 2,70,000
चेन्नई  2,75,000
कोलकाता 2,70,000
केरल  2,75,000
जयपुर 2,70,000
भोपाल 2,70,000
लखनऊ 2,70,000
चंडीगढ़ 2,70,000

Gold Price Today: और सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी पड़ी फीकी, चेक करें दिल्ली से लखनऊ-पटना तक 

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *