बॉलीवुड के ‘नवाब’ यानी सैफ अली खान एक बार फिर पर्दे पर एक जटिल और गंभीर भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी स्ट्रीमिंग फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म में सैफ एक ऐसे पुलिस अधिकारी ‘पवन’ की भूमिका निभा रहे हैं, जो जिम्मेदारी और निजी संकट के बीच फंसा हुआ है।
क्या है फिल्म ‘कर्तव्य’ की कहानी?
फिल्म की कहानी ‘पवन’ (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस अधिकारी है। उसकी जिंदगी में तूफान तब आता है जब उसकी सुरक्षा में तैनात एक पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस घटना के बाद पवन भारी दबाव में आ जाता है और उसे विभाग की कड़ी जांच का सामना करना पड़ता है। एक तरफ वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव और दूसरी तरफ कातिल को पकड़ने का जुनून, पवन को धोखे और सत्ता के एक ऐसे जाल में ले जाता है जहाँ से निकलना नामुमकिन सा लगता है।
सिर्फ पेशेवर ही नहीं, पवन की निजी जिंदगी भी उथल-पुथल से भर जाती है। उसके भाई से जुड़े एक पुराने विवाद के कारण अब उसके परिवार पर भी खतरा मंडराने लगता है।
किरदार पर सैफ का नजरिया
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान कर रहा है। वह इस कशमकश में है कि क्या सही है, उससे समाज और विभाग को क्या उम्मीदें हैं और उसे अपनों को बचाने के लिए क्या करना चाहिए।” सैफ ने आगे बताया कि उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट इसलिए पसंद आई क्योंकि यह कोई सीधा-सादा जवाब नहीं देती। यह दर्शकों को असहज स्थितियों में डालती है और सोचने पर मजबूर करती है कि अगर हर चुनाव की एक व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़े, तो आप क्या करेंगे?
रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स का साथ
इस फिल्म की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसका निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। सैफ अली खान पहली बार रेड चिलीज के साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जिन्होंने कहानी को बहुत ही संजीदगी और गहराई के साथ पर्दे पर उतारा है।
शानदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में केवल सैफ ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के धुरंधरों की पूरी फौज है। इसमें रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे मंझे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक पुलकित के अनुसार, सैफ ने इस भूमिका में जो ठहराव और संघर्ष दिखाया है, वह दर्शकों को न्याय के असली मायने समझने पर मजबूर कर देगा।

Leave a Reply