stock-markett.online
Vvan: मुंबई कॉमिक कॉन में दिखेगा ‘Vvan’ का जलवा, एकता कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बने स्पेशल मेहमान
Vvan: मुंबई कॉमिक कॉन में दिखेगा ‘Vvan’ का जलवा, एकता कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बने स्पेशल मेहमान

Vvan: मुंबई कॉमिक कॉन में दिखेगा ‘Vvan’ का जलवा, एकता कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बने स्पेशल मेहमान

Vvan: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘Vvan’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के एकदम नए अवतारों के साथ, यह फिल्म लगातार दर्शकों को रोमांचित कर रही है। हर नए खुलासे के साथ, मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

​अब यह एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता आर कपूर और अरुणभ कुमार मुंबई कॉमिक कॉन में ‘Vvan’ की ग्रैंड अनवीलिंग के लिए तैयार हैं। फिल्म के यूनिवर्स को और बड़ा करते हुए, टीम ‘द लीजेंड ऑफ Vvan’ कॉमिक लॉन्च करेगी। इवेंट के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी शेयर की है और फैन्स को इस बड़े पल का गवाह बनने के लिए इनवाइट किया है।

​पोस्ट का कैप्शन था, “एक नई दुनिया की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता आर कपूर और अरुणभ कुमार को LIVE देखें, क्योंकि वे मुंबई कॉमिक कॉन में इंडसवर्स (Indusverse) के साथ ‘Vvan’ का अनावरण करेंगे और ‘द लीजेंड ऑफ Vvan’ कॉमिक लॉन्च करेंगे।

View this post on Instagram

बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह खबर साझा फिल्म की रिलीज टलने की खबर दी थी। उन्होंने लिखा था, “एकता आर कपूर और टीवीएफ की सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘वन’ की रिलीज डेट तय हो गई है… 28 अगस्त 2026 को लोककथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘वन’ रिलीज हो रही है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है।

‘Vvan’ को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है, और इसकी कहानी अरुणभ कुमार ने लिखी है। इसमें मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *