stock-markett.online
BSE Q4 Results: कंपनी का मुनाफा 32% बढ़ा, निवेशकों को 10 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

BSE Ltd ने मार्च 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 797 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 602 करोड़ रुपये पर था। कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी 32.3 फीसदी की है।

कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि निवेशकों को 10 रुपये फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *