stock-markett.online
SECR Recruitment 2026: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, जानें कहां निकली है 1644 पदों पर भर्ती और कब है लास्ट डेट

SECR Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। यहां बिना परीक्षा के भर्ती का मौका मिल सकता है। एसईसीआर ने अलग-अलग डिविजन में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर चयन अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

एसईसीआर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 5 मई, 2026 को शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 4 जून, 2026 तक इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया एसईसीआर की अपने विभाग में प्रशिक्षुओं को शामिल करने की चल रही कोशिशों का हिस्सा है। युवओं को इससे रेलवे क्षेत्र में कौशल विकास के मौके मिलते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

एसईसीआर भर्ती 2026: एक नजर में

डीआरएम ऑफिस, रायपुर डिवीजन : 1,363 पोस्ट

वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर : 281 पोस्ट

इन पदों के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनो (हिंदी/अंग्रेजी) और मशीनिस्ट जैसे कई ट्रेड शामिल हैं।

पात्रता नियम और शर्तें

शैक्षिक योग्यता : एप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं (10+2 सिस्टम या बराबर) कक्षा कम से कम 50% कुल अंकों के साथ पास होना चाहिए। ध्यान रहे कि 49.9% अंक होने पर भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा : 5 मई, 2026 को उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। (उम्र की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST यों को 5 साल और OBC को 3 साल) और दिव्यांगों/पूर्व सैनिकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह डॉक्युमेंट दिखाना जरूरी होगा

चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सर्टिफिकेट अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत तय फॉर्मेट में जारी किया जाना चाहिए और उस पर सरकार से मान्यता प्राप्त डॉक्टर का हस्ताक्षर होना चाहिए, जो सेंट्रल या स्टेट हॉस्पिटल में असिस्टेंट सर्जन के रैंक से नीचे का न हो।

आवेदन का तरीका

  • आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • ‘Establishment Search’ में जाकर SECR रायपुर सर्च करें और अपने ट्रेड के लिए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *