Mahanagar Gas Q4 Results: कंपनी का मुनाफा 46% गिरा, 18 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान
Mahanagar Gas ने गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 46.3 फीसदी की गिरावट के साथ 130 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 130 करोड़ रुपये पर था। कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में कंपनी की आय में 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 2052 करोड़ रुपये पर रहा। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी ने 1964 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी।
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि EBITDA 34.2 फीसदी की गिरावट के साथ 260 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 395 करोड़ रुपये पर था। कंपनी का BITDA मार्जिन साल दर साल 20.1 फीसदी से घटकर 12.7 फीसदी पर आ गया है।
कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि कंपनी ने 18 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

Leave a Reply