stock-markett.online
Britannia Industries Q4 Result : ब्रिटानिया का मुनाफा 21% बढ़कर 678 करोड़ हुआ, निवेशकों को 90.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Britannia Industries ने 31 मार्च 2026 को खत्म अंतिम तिमाही के नतीजे जारी किए। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में उछाल दर्ज किया है।

कंपनी का मुनाफा 21.1% की जोरदार बढ़त के साथ 678 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 560 करोड़ रुपये था।

कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 4,719 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 4,432 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA 5.9% बढ़कर 853 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 805 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA मार्जिन मामूली घटकर 18.1% रहा, जो पिछले साल 18.2% था।

इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों के लिए 90.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *