stock-markett.online
Stocks to Watch: शुक्रवार 8 मई को इन 12 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार 8 मई को कई स्टॉक्स पर खास नजर रहने वाली है। तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। अगर आप ट्रेडिंग या निवेश का मौका तलाश रहे हैं, तो इन 12 स्टॉक्स पर नजर रखना अहम हो सकता है।

Thermax

इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस कंपनी Thermax का चौथी तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 18.7% बढ़कर ₹244.3 करोड़ हो गया। रेवेन्यू में 12.5% और EBITDA में 24.9% की बढ़त दर्ज की गई। मार्जिन 9.8% से बढ़कर 10.9% हो गया। कंपनी ने ₹20 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

V-Mart

रिटेल कंपनी V-Mart का मुनाफा दबाव में रहा। चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 39.1% घटकर ₹11.3 करोड़ रह गया। हालांकि रेवेन्यू 24.5% बढ़ा और EBITDA में 56% की मजबूत बढ़त रही। मार्जिन 9% से बढ़कर 11% हो गया, जो ऑपरेशनल सुधार दिखाता है।

Dabur

FMCG दिग्गज कंपनी Dabur ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.8% बढ़कर ₹362 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹312.7 करोड़ था। रेवेन्यू 7.4% बढ़कर ₹3,038 करोड़ रहा। EBITDA 8% बढ़कर ₹461.2 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 15.1% से बढ़कर 15.6% हो गया।

Lenskart Solutions

आईवियर कंपनी Lenskart Solutions में 7 मई को करीब ₹3,293.6 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील लॉन्च हुई है। इसमें 7.2 करोड़ शेयर ₹470 प्रति शेयर (करीब 3.6% डिस्काउंट) पर खरीदे-बेचे गए हगो सकते हैं। इस डील में Birdseye View Holding, TR Capital Mauritius, ABG Capital और Kariba Holdings जैसे निवेशक एग्जिट कर सकते हैं।

Cochin Shipyard

डिफेंस और शिपबिल्डिंग सेक्टर की Cochin Shipyard की सहायक कंपनी Udupi Cochin Shipyard को Adani Group की Ocean Sparkle से 4 ASD टग बनाने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू ₹100 करोड़ से ₹250 करोड़ के बीच है और इसे ‘Notable Order’ कैटेगरी में रखा गया है।

Sonata Software

आईटी सर्विसेज कंपनी Sonata Software का Q4 नेट प्रॉफिट 25.1% बढ़कर ₹130.5 करोड़ रहा। हालांकि रेवेन्यू 18% घटकर ₹2,536.2 करोड़ रहा। EBIT और मार्जिन में सुधार देखा गया। कंपनी ने ₹4.15 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

PNC Infratech

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी PNC Infratech को लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी से ₹194.4 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट गोमती नदी के पास 4-लेन फ्लाईओवर, 2 लूप और 2 रैंप के निर्माण से जुड़ा है। इसे EPC मॉडल पर 24 महीने में पूरा किया जाएगा।

Globus Spirits

शराब और एथेनॉल सेक्टर की कंपनी Globus Spirits का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹21 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹5 करोड़ था। हालांकि रेवेन्यू 2.7% घटकर ₹851 करोड़ रहा। EBITDA 74% बढ़कर ₹66.5 करोड़ हो गया और मार्जिन 4.4% से बढ़कर 7.8% हो गया।

CCL Products

कॉफी प्रोसेसिंग कंपनी CCL Products का नेट प्रॉफिट 12.4% बढ़कर ₹115 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 47% और EBITDA 17% से ज्यादा बढ़ा। हालांकि मार्जिन 19.5% से घटकर 15.7% पर आ गया। कंपनी ने ₹3 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया।

BSE

स्टॉक एक्सचेंज कंपनी BSE ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। मुनाफा सालाना आधार पर 61% बढ़ा और रेवेन्यू में भी करीब 85% की तेजी रही। तिमाही आधार पर भी मुनाफा 32% और रेवेन्यू 26% बढ़ा। कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹10 डिविडेंड देने का एलान किया है।

Suryoday Small Finance Bank

बैंकिंग सेक्टर की Suryoday Small Finance Bank घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है। नेट इंटरेस्ट इनकम 29% से ज्यादा बढ़ी है। एसेट क्वालिटी में स्थिरता रही और प्रोविजन घटे हैं। कंपनी ने ₹1.50 प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।

Kotak Mahindra Bank

बैंकिंग सेक्टर की Kotak Mahindra Bank को RBI से City Union Bank और J&K Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। यह कदम बैंक की स्ट्रैटेजिक निवेश योजना को मजबूत करेगा।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *