stock-markett.online
Thermax Share Price: गिरते बाजार में थर्मेक्स में 13% की तूफानी तेजी, 52 वीक का नया हाई क्रिएट
Thermax Share Price: गिरते बाजार में थर्मेक्स में 13% की तूफानी तेजी, 52 वीक का नया हाई क्रिएट

Thermax Share Price: गिरते बाजार में थर्मेक्स में 13% की तूफानी तेजी, 52 वीक का नया हाई क्रिएट

थर्मेक्स लिमिटेड के शेयरों में 8 मई को दिन में 13 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। BSE पर शेयर 4733 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। मुनाफा बढ़ने के बाद शेयर में बंपर खरीद है। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 244.28 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 205.73 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.5 प्रतिशत बढ़कर 3,428.04 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 3,046.40 करोड़ रुपये था। 31 मार्च, 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बैलेंस 13,604 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि तक यह 10,693 करोड़ रुपये था, यानि कि 27% की मजबूत बढ़ोतरी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान थर्मेक्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10694.15 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 10369.26 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 720.50 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 634.47 करोड़ रुपये था। Thermax Limited भारत की एक बड़ी इंजीनियरिंग और एनर्जी एनवायरमेंट सॉल्यूशंस कंपनी है। यह मुख्य रूप से इंडस्ट्रीज को क्लीन एनर्जी, क्लीन एयर और क्लीन वॉटर से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज देती है।

Thermax देगी 20 रुपये का डिविडेंड

थर्मेक्स लिमिटेड के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 14 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मंजूर किया है। साथ ही कंपनी की 60वीं सालगिरह के मौके पर 6 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। इस तरह शेयरहोल्डर्स को कुल 20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलने वाला है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

शेयर 3 महीनों में 60 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

कंपनी के शेयर में खरीद बढ़ने से मार्केट कैप बढ़कर 55800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 60 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। थर्मेक्स ने 8 मई को शेयर बाजारों को एक और जानकारी दी। वह यह कि इसके नॉन एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर डॉ. एस. बी. (रवि) पंडित का 8 मई को निधन हो गया। वह साल 2017 से इस पोजिशन पर थे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *