stock-markett.online
आम का मौसम नहीं होगा खत्म, जानिए 2 महीने तक किंग ऑफ फ्रूट्स को फ्रेश रखने का तरीका!
आम का मौसम नहीं होगा खत्म, जानिए 2 महीने तक किंग ऑफ फ्रूट्स को फ्रेश रखने का तरीका!

आम का मौसम नहीं होगा खत्म, जानिए 2 महीने तक किंग ऑफ फ्रूट्स को फ्रेश रखने का तरीका!

गर्मियों के मौसम में आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद ताजे आम मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप आम का स्वाद लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। फ्रीजर में रखने की एक आसान ट्रिक से पके आमों को कई हफ्तों तक सेफ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं पके आम को स्टोर करने का आसान तरीका:

1. सही आम चुनिए

पके आम को लंबे समय तक सेफ रखने के लिए सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के आम चुनें। ऐसे आम लें जो पूरी तरह पके हों, लेकिन ज्यादा नरम, गले हुए या खराब होने की कंडीशन में न हों। आम पर दबने के निशान या काले धब्बे भी नहीं होने चाहिए। सही आम का चुनकर फ्रीजर में रखने के बाद भी उसका स्वाद और ताजगी बनी रहती है।

2. आम की ताजगी चेक करें

स्टोर करने के लिए ऐसे आम बेहतर रहते हैं जो पके होने के बावजूद थोड़े कड़े हों और दबाने पर ज्यादा मुलायम महसूस न हों। बहुत ज्यादा पके या गले हुए आम फ्रीजर में रखने के बाद भी अच्छी क्वालिटी नहीं दे पाते। इसलिए हमेशा ताजे और सही पके हुए आमों का ही यूज करें।

3. आम को धोकर तैयार करें

आम को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि उस पर लगी धूल और गंदगी साफ हो जाए। धोने के बाद आम को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि आम की डंठल वाली जगह को न काटें, क्योंकि इससे अंदर हवा जा सकती है और आम जल्दी खराब हो सकता है।

 

4. क्लिंज रैप से करें पैकिंग

धुले और सूखे हुए आम को क्लिंज फिल्म या क्लिंज रैप वाली पॉलीथिन में अच्छी तरह लपेट दें। कोशिश करें कि आम पूरी तरह से कवर हो जाए, ताकि फ्रीजर की ठंडी हवा सीधे आम के संपर्क में न आए। हर आम को अलग-अलग पैक करने से उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

5. फ्रीजर में सही तरीके से रखें

सभी आमों को पैक करने के बाद उन्हें फ्रीजर में रख दें। इस तरीके से रखे गए पके आम लगभग 2 महीने तक खराब होने से बच सकते हैं और उनका स्वाद भी काफी हद तक ताजे आम जैसा बना रहता है। फ्रीजर में रखते समय ध्यान रखें कि आमों पर ज्यादा दबाव न पड़े।

6. स्टोर किए आम को यूज करने का तरीका

जब भी फ्रीजर में रखे आम का यूज करना हो, तो उसे बाहर निकालकर कुछ समय के लिए नार्मल टेम्परेचर पर छोड़ दें। इससे आम की ठंडक कम हो जाएगी और उसका टेस्ट बेहतर महसूस होगा। इसके बाद आप आम को सीधे खा सकते हैं या काटकर यूज कर सकते हैं।

7. स्टोर किए आम से बनाएं स्वादिष्ट चीजें

फ्रीजर में रखे आम से कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं। इनसे मैंगो शेक, आइसक्रीम, डेजर्ट, आम पना या अन्य मिठाइयां तैयार की जा सकती हैं। इस तरह आम का सीजन खत्म होने के बाद भी आप लंबे समय तक इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

इस आसान तरीके से आप आम के सीजन के बाद भी उसके स्वाद का आनंद ले सक

ते हैं। यहां दिए गए तरीको से आम लंबे समय तक खराब नहीं होते। स्टोर किए हुए आम से कई स्वादिष्ट चीजें भी बनाई जा सकती हैं। इस ट्रिक को अपनाकर आप पूरे साल आम के स्वाद का मजा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *