stock-markett.online
इन 3 डिफेंस स्टॉक में विदेशी निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, मार्च तिमाही में 30% तक बढ़ी हिस्सेदारी; आपने लगाया दांव?
इन 3 डिफेंस स्टॉक में विदेशी निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, मार्च तिमाही में 30% तक बढ़ी हिस्सेदारी; आपने लगाया दांव?

इन 3 डिफेंस स्टॉक में विदेशी निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, मार्च तिमाही में 30% तक बढ़ी हिस्सेदारी; आपने लगाया दांव?

Defense Stock FII Stake Increase: देश का डिफेंस सेक्टर अब केवल रणनीतिक मजबूती का प्रतीक नहीं रह गया, बल्कि शेयर बाजार में भी निवेशकों की पसंदीदा थीम बनकर उभर रहा है। लंबे समय तक डिफेंस इक्विपमेंट के लिए आयात पर निर्भर रहने वाला देश अब तेजी से घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FII भी भारतीय रक्षा कंपनियों में तेजी से हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तिमाही के दौरान कई डिफेंस कंपनियों में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है।

Bharat Electronics Ltd

सबसे पहले बात भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी Bharat Electronics Limited की। यह कंपनी भारत के रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम की सबसे अहम कंपनियों में गिनी जाती है। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली इस नवरत्न PSU में सरकार की 51.14 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी रडार सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, एवियोनिक्स और मिसाइल सिस्टम जैसे एडवांस प्रोडक्ट बनाती है।

मार्च 2026 तिमाही में BEL में विदेशी निवेशकों (FII Holdings) की हिस्सेदारी 18.51 फीसदी से बढ़कर 19.51 फीसदी पहुंच गई। यानी तिमाही आधार पर इसमें करीब 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। कंपनी ने FY26 में लगभग 26,750 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टर्नओवर हासिल किया। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत बनी हुई है।

शेयरों ने कैसा किया प्रदर्शन?

बुधवार, 13 मई को BEL के शेयरों में तेजी देखी गई। स्टॉक 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 425.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो स्टॉक कुछ समय से दबाव में रहा है। पिछले 1 महीने में स्टॉक का भाव 2 फीसदी तक टूटा है, वहीं, 3 महीने के दौरान इसमें 4 फीसदी तक की गिरावट आई। हालांकि, साल भर में स्टॉक ने अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में स्टॉक का भाव 32 फीसदी तक बढ़ा है। वहीं, 3 साल के दौरान इसमें 300 फीसदी तक की तेजी आई।

Astra Microwave Products

दूसरी कंपनी है Astra Microwave Products Limited। हैदराबाद स्थित यह कंपनी रेडियो फ्रीक्वेंसी और माइक्रोवेव सब-सिस्टम डिजाइन और निर्माण करती है, जिनका इस्तेमाल रक्षा, अंतरिक्ष, टेलीकॉम और मौसम विज्ञान क्षेत्रों में होता है। कंपनी के प्रोडक्ट एडवांस रडार सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्लेटफॉर्म का अहम हिस्सा हैं।

मार्च 2026 तिमाही में एस्ट्रा माइक्रोवेव में FII हिस्सेदारी 6.26 फीसदी से बढ़कर 7.56 फीसदी हो गई। यानी विदेशी निवेश में करीब 21 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया था। उसका मुनाफा तिमाही आधार पर लगभग दोगुना हो गया, जबकि रेवेन्यू में 21 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली। ऑपरेटिंग मार्जिन 31 फीसदी से ऊपर पहुंच गया और पूंजी पर रिटर्न लगातार बेहतर हुआ है।

यह भी पढ़ें- MCX Share Target Price: 14 फीसदी उछल सकता है स्टॉक, Q4 के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया भरोसा; किस भाव तक जाएगा शेयर

स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा?

कंपनी का शेयर भी हरे रंग में कारोबार कर रहा है। स्टॉक 0.66 फीसदी की मामूली बढ़ते के साथ 1116 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। महीने भर के दौरान स्टॉक का भाव 13 फीसदी तक बढ़ा है। वहीं, तमाम उतार-चढ़ाव की वजह से 1 साल में स्टॉक ने तकरीबन 30 फीसदी का रिटर्न दिया है। 3 साल की बात करें तो इस दौरान स्टॉक का भाव 253 फीसदी तक बढ़ा है।

Premier Explosives

तीसरी कंपनी है Premier Explosives Limited, जिसने इस सूची में सबसे ज्यादा फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की। यह कंपनी भारत की रक्षा और अंतरिक्ष सप्लाई चेन में बेहद खास स्थान रखती है क्योंकि यह देश की एकमात्र प्राइवेट घरेलू कंपनी है जो डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए सॉलिड प्रोपेलेंट्स बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी रॉकेट मोटर, हाई एक्सप्लोसिव चार्ज, फ्लेयर्स और पायरो इनिशिएटर्स जैसे प्रोडक्ट तैयार करती है। इसके प्रमुख ग्राहकों में BEL, भारत डायनामिक्स और ISRO जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी में FII हिस्सेदारी 0.91 फीसदी से बढ़कर 1.18 फीसदी हो गई, जो करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। हालांकि हिस्सेदारी के आंकड़े अभी छोटे हैं, लेकिन इसमें बढ़ोतरी की रफ्तार निवेशकों का भरोसा दिखाती है। कंपनी के कुल राजस्व में रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की हिस्सेदारी अब लगभग 84 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जबकि कुछ साल पहले यह करीब 63 फीसदी थी।

स्टॉक ने कैसा किया प्रदर्शन?

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स भी 2.45 फीसदी की तेजी के साथ 511 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। हफ्ते भर में स्टॉक का भाव 10 फीसदी तक टूटा है लेकिन 1 महीने में शेयर की कीमत 14 फीसदी तक बढ़ी है। 1 साल में स्टॉक का भाव 15 फीसदी तक बढ़ा है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *