stock-markett.online
कॉपर फ्यूचर्स 1 फीसदी उछला, स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्रियल डिमांड की उम्मीद का असर
कॉपर फ्यूचर्स 1 फीसदी उछला, स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्रियल डिमांड की उम्मीद का असर

कॉपर फ्यूचर्स 1 फीसदी उछला, स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्रियल डिमांड की उम्मीद का असर

कॉपर फ्यूचर्स में 9 जुलाई को तेजी दिखी। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के साथ ही इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की उम्मीद का असर कॉपर फ्यूचर्स पर दिखा। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में यह 1 फीसदी चढ़कर 1,279.45 रुपये प्रति किलग्राम पर चल रहा था।

अगस्त डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट में 2554 लॉट का टर्नओवर

जुलाई डिलीवरी वाले फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में 12,961 लॉट का कारोबार हुआ। अगस्त डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट भी 0.9 फीसदी के की तेजी के साथ 1,294.75 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। इसमें टर्नओवर 2,554 लॉट का था।

इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की उम्मीद से मिला सपोर्ट

ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू फ्यूचर्स में लगातार खरीदारी में ग्लोबल मार्केट्स के ट्रेंड का हाथ रहा। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की उम्मीद से बेस मेटल के लिए अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं।

विदेश में भी कॉपर फ्यूचर्स में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर फ्यूचर्स करीब 2 फीसदी चढ़कर 13,456.22 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह सितंबर डिलीवरी वाला कॉमेक्स फ्यूचर्स 2 फीसदी चढ़कर 6.22 डॉलर प्रति पाउंड पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Gold Silver price: एमसीएक्स पर गिरा सोने-चांदी का भाव, अब क्या हो निवेश की रणनीति, जानें एक्सपर्ट्स की राय

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी पर नजर

एनालिस्ट्स ने बताया कि मार्केट पार्टिसिपेंट्स ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी पर करीबी नजर रख रहे हैं। उनका फोकस कॉपर की ज्यादा खपत करने वाले देशों के घटनाक्रम और सप्लाई साइड से जुड़े ट्रेंड पर हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *