stock-markett.online
क्या ये सच में इमारत है? इंजीनियर भी हैरान है इन पत्थरो पर ऐसे खिले फूल देखकर!
क्या ये सच में इमारत है? इंजीनियर भी हैरान है इन पत्थरो पर ऐसे खिले फूल देखकर!

क्या ये सच में इमारत है? इंजीनियर भी हैरान है इन पत्थरो पर ऐसे खिले फूल देखकर!

फूल हमेशा से नेचर की खूबसूरती और क्रिएटिविटी का प्रतीक रहे हैं, लेकिन इन्होंने आर्किटेक्टर की दुनिया को भी गहराई से इफेक्ट किया है। दुनिया भर के कई आर्किटेक्ट्स ने फूलों की पंखुड़ियों, शेप और टेक्सचर से इंस्पिरेशन लेकर यूनिक बिल्डिंग बनाई हैं। इन स्ट्रक्चर में सुंदर डिजाइन के साथ फंक्शनलिटी का भी खास ध्यान रखा गया है। आइए जानते हैं दुनिया की ऐसी शानदार इमारतों के बारे में, जिनकी डिजाइन फूलों से इंस्पायर्ड है:

नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ कतर, दोहा

यह म्यूज़ियम फेमस आर्किटेक्ट जीन नोवेल ने ‘डेज़र्ट रोज़’ (रेगिस्तानी गुलाब) से इंस्पायर्ड होकर डिज़ाइन किया है। इसकी आपस में जुड़ी गोलाकार डिस्क फूल की पंखुड़ियों जैसी दिखाई देती हैं। भवन के भीतर कतर के इतिहास, संस्कृति और भू-विज्ञान को मॉडर्न टेक्निक के साथ दिखाया गया है। लगभग 40,000 वर्ग मीटर की गैलरी और विशाल पार्क इसे खास बनाते हैं। यह मॉडर्न आर्किटेक्टर और नेचर इंस्पिरेशन का शानदार उदाहरण है।

वुजिन लोटस कॉन्फ्रेंस सेंटर, चीन

आर्टिफिशियल झील के बीच बना यह बिल्डिंग खिलते हुए कमल के फूल जैसा दिखाई देता है। इसकी तीन विशाल पंखुड़ी के नीचे एक्सहिबिशन हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं। रात में पूरी इमारत रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठती है। बिल्डिंग में जियोथर्मल टेक्निक और वाटर बेस्ड कूलिंग सिस्टम का यूज किया गया है। यह बॉयट और इको फ्रेंडली डिज़ाइन का बेहतरीन ब्लेंड है।

लोटस टेम्पल, नई दिल्ली, भारत

1986 में बना लोटस टेम्पल दुनिया की सबसे फेमस फूलों से इंस्पायर्ड बिल्डिंग में गिना जाता है। इसकी 27 संगमरमर की पंखुड़ियां मिलकर एक विशाल कमल का शेप बनाती हैं। मंदिर का सेंट्रल हॉल एक साथ करीब 2,500 लोगों को समा सकता है। नेचुरल लाइट और हवा का खास इंतजाम इसे एनर्जी एफिसिएंट बनाता है। यह बहाई धर्म का उपासना स्थल है।

कोलंबो लोटस टॉवर, श्रीलंका

356 मीटर ऊंचा यह टॉवर श्रीलंका का सबसे ऊंचा ढांचा है और खिले हुए कमल के शेप में बनाया गया है। इसे 2022 में आम लोगों के लिए खोला गया। टॉवर में ऑब्जर्वेशन डेक, घूमने वाला रेस्टोरेंट और डिजिटल आर्ट म्यूज़ियम मौजूद हैं। इसका डिज़ाइन श्रीलंकाई संस्कृति में कमल के महत्व को दिखाता है। यह देश का मेजर टूरिस्ट अट्रैक्शन भी है।

ला टुलिप, जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

यह इमारत रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूल से इंस्पायर्ड यूनिक आर्किटेक्टर का उदाहरण है। कंक्रीट और रंगीन कांच से बनी इसका कंस्ट्रक्शन खिलते हुए फूल जैसा दिखता है। इसमें साइंटिफिक लेबोरेट्री और ऑफिस बनाए गए हैं। गुलाबी, नीले और नारंगी रंग के कांच इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं। मॉडर्न और आर्टिस्टिक डिज़ाइन इसे अलग पहचान देता है।

शेख ज़ायद ग्रैंड मस्जिद, अबू धाबी

इस मस्जिद की खूबसूरती इसकी फूलों वाली नक्काशी और संगमरमर की सजावट में दिखाई देती है। विशाल आंगन में गुलाब, लिली, ट्यूलिप और आइरिस जैसे फूलों के डिज़ाइन बनाए गए हैं। खंभों पर कीमती पत्थरों और मदर ऑफ पर्ल की जड़ाई की गई है। अंदर दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना कालीन बिछा है। पूरी मस्जिद जन्नत के बगीचे की ब्यूटी को दिखाती है।

आर्टसाइंस म्यूज़ियम, सिंगापुर

मरीना बे पर यह म्यूजियम कमल के फूल जैसा दिखाई देता है। इसकी दस बड़ी पंखुड़ियां नेचुरल लाइट को अंदर पहुंचाने का काम करती हैं। छत पर जमा वर्षा जल एक झरने के रूप में नीचे गिरता है। यह आर्ट, स्कैन्स और इको फ्रेंडली टेक्निक का शानदार ब्लेंड है। सिंगापुर की सबसे फेमस बिल्डिंग में इसका नाम शामिल है।

ओकन टॉवर, मियामी, अमेरिका

यह मॉडर्न गगनचुंबी इमारत ट्यूलिप के फूल से इंस्पायर्ड है। इसकी घुमावदार कांच का बाहरी टेक्सचर ऊपर की ओर फूल की कली जैसा दिखाई देता है। इसमें होटल, लग्ज़री अपार्टमेंट, ऑफिस और स्काई डेक शामिल हैं। टॉवर मॉडर्न डिज़ाइन और सांस्कृतिक पहचान का बेहतरीन उदाहरण है। यह मियामी की स्काईलाइन में अलग पहचान रखता है।

बुर्ज खलीफा, दुबई

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग स्पाइडर लिली नामक फूल से इंस्पायर्ड होकर डिज़ाइन की गई है। इसका Y-शेप बेस फूल की पंखुड़ियों जैसा स्ट्रक्चर बनाता है। यह डिज़ाइन तेज़ हवाओं के प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है। 828 मीटर ऊंची यह इमारत इंजीनियरिंग और नेचुरल इंस्पिरेशन का शानदार ब्लेंड है। इसका स्ट्रक्चर सुंदर होने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी है।

किजोंग फॉरेस्ट स्पोर्ट्स सिटी एरिया, चीन

यह टेनिस स्टेडियम अपनी मैगनोलिया फूल जैसी खुलने-बंद होने वाली छत के लिए फेमस है। इसकी आठ स्टील पंखुड़ियां केवल आठ मिनट में खुल या बंद हो जाती हैं। यह डिज़ाइन मौसम के अनुसार रोशनी और हवा को कंट्रोल करता है। लगभग 15,000 सिटिंग केपेसिटी वाला यह एरिना मॉडर्न टेक्निक का शानदार उदाहरण है। फूलों से इंस्पायर्ड इसकी चलती हुई छत इसे दुनिया के सबसे अनोखे स्टेडियमों में शामिल करती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *