खूबसूरती की मिसाल है कर्नाटक का वो छिपा हुआ नज़ारा, जहां पीले फूलों की चादर ओढ़े नजर आते हैं शहर!
बारिश के मौसम में जहां हर तरफ हरियाली नजर आती है, वहीं कर्नाटक का एक शहर रंग-बिरंगे फूलों की चादर से ढक जाता है। दूर-दूर तक फैले सूरजमुखी, गेंदे और गुलाब के खेत इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। यही वजह है कि गुंडलुपेट को ‘फ्लावर पॉट ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। अगर आप नेचर और फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए:
क्यों कहलाता है ‘फ्लावर पॉट ऑफ इंडिया’
अपनी विशाल फूलों की खेती के लिए पूरे देश में पॉपुलर है। यहां सूरजमुखी, गेंदे, गुलाब और कई मौसमी फूलों के विशाल खेत दूर-दूर तक फैले हैं। फूल खिलने के मौसम में पूरा इलाका रंगों की चादर ओढ़ लेता है और किसी पोस्टकार्ड जैसा खूबसूरत दिखाई देता है।जून से अगस्त में दिखती है सबसे ज्यादा खूबसूरती
फूलों का असली नजारा देखने के लिए जून से अगस्त का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान सूरजमुखी और गेंदे के खेत पूरी तरह खिल जाते हैं, जिससे यहां का दृश्य बेहद अट्रैक्टिव हो जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में बड़ी संख्या में टूरिस्ट और फोटोग्राफर यहां पहुंचते हैं।
फोटोग्राफी के लिए है शानदार डेस्टिनेशन
गुंडलुपेट आज कर्नाटक की पॉपुलर फोटोग्राफी लोकेशनों में शामिल है। कई लोकल किसान मामूली एंट्री फीस लेकर टूरिस्ट को अपने फूलों के खेतों में घूमने की परमिशन देते हैं। सुबह और शाम की नेचुरल लाइट में यहां फोटोग्राफ खींचने का एक्सपीरियंस और भी शानदार होता है।
यहां पहुंचना है बेहद आसान
गुंडलुपेट मैसूर से करीब 60 किलोमीटर और बेंगलुरु से लगभग 200 किलोमीटर दूरी पर है। यह ऊटी और वायनाड जाने वाले मुख्य हाईवे पर पड़ता है, इसलिए इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन की जर्नी के दौरान यहां आसानी से रुककर फूलों के खेतों का आनंद लिया जा सकता है।
घूमने का सबसे अच्छा समय
अगर आपको फूलों के खेत देखना है, तो जून से अगस्त का समय सबसे बेहतर है। वहीं सितंबर से मार्च के बीच मौसम सुहावना रहता है और पास बांदीपुर नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ सफारी का मजा भी लिया जा सकता है। शांत वातावरण, हरियाली और रंग-बिरंगे फूल गुंडलुपेट को कर्नाटक की सबसे खूबसूरत और कम चर्चित जगहों में शामिल करते हैं।
अगली बार अगर आप ऊटी, वायनाड या कर्नाटक की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो गुंडलुपेट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां के रंग-बिरंगे फूलों के खेत और प्राकृतिक नजारे आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देंगे।
Leave a Reply