stock-markett.online
तिमाही नतीजों के बाद Tata Group के इस स्टॉक से ब्रोकरेज ने किया किनारा, 16% डाउनसाइड के साथ दी SELL की रेटिंग
तिमाही नतीजों के बाद Tata Group के इस स्टॉक से ब्रोकरेज ने किया किनारा, 16% डाउनसाइड के साथ दी SELL की रेटिंग

तिमाही नतीजों के बाद Tata Group के इस स्टॉक से ब्रोकरेज ने किया किनारा, 16% डाउनसाइड के साथ दी SELL की रेटिंग

Tata Group Stock: आईटी सेक्टर की दिग्गज डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसों का रुख थोड़ा सतर्क हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू अनुमान के अनुरूप रहा, लेकिन मुनाफे और मार्जिन पर बढ़ते खर्च का असर साफ दिखाई दिया। यही वजह है कि Motilal Oswal और Elara Securities दोनों ने शेयर पर ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखते हुए मौजूदा स्तर से 16% तक गिरावट की संभावना जताई है। शेयर बाजार में बुधवार को कंपनी का शेयर 6 फीसदी की गिरावट के साथ 3,469.70 के लेवल तक पहुंच गया।

कंपनी के शेयर पहले से ही ऊंचे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में ब्रोकरेज का मानना है कि जब तक बड़े बिजनेस वर्टिकल्स में मजबूत रिकवरी नहीं दिखती, तब तक शेयर में नई तेजी की उम्मीद सीमित रह सकती है।

तिमाही नतीजों में क्या रहा खास?

Tata Elxsi का डॉलर रेवेन्यू तिमाही आधार पर करीब 1.3% बढ़ा और यह अनुमान के अनुरूप रहा। हालांकि सबसे बड़ी चिंता ऑपरेटिंग मार्जिन को लेकर रही। कंपनी का EBIT मार्जिन घटकर 19% पर आ गया, जो ब्रोकरेज के अनुमान से काफी कम रहा। इसका सीधा असर मुनाफे पर पड़ा और एडजस्टेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर लगभग 23% घट गया।

कंपनी ने बताया कि बड़े डील्स के ट्रांजिशन खर्च, कर्मचारियों को बनाए रखने की लागत, H-1B वीजा से जुड़े अतिरिक्त खर्च, AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और एक ग्राहक से जुड़े विशेष प्रावधान की वजह से मार्जिन पर दबाव आया।

ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस अब भी सबसे बड़ी चुनौती

Tata Elxsi की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा ट्रांसपोर्टेशन वर्टिकल से आता है। लेकिन यूरोप, खासकर जर्मनी में ऑटोमोबाइल सेक्टर की कमजोरी अभी भी बनी हुई है। यही कारण है कि इस सेगमेंट में रिकवरी उम्मीद से धीमी रही।

हालांकि मीडिया और कम्युनिकेशन बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली और अमेरिका में कारोबार बेहतर रहा, लेकिन हेल्थकेयर वर्टिकल में डील क्लोजर में देरी जारी है। कंपनी का कहना है कि पूरे वित्त वर्ष में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब हेल्थकेयर बिजनेस भी गति पकड़े।

Motilal Oswal ने क्यों दी ‘Sell’ रेटिंग?

Motilal Oswal ने शेयर पर ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹3,100 रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 16% नीचे है।

ये भी पढ़ें: HDFC Mutual Fund के इस स्कीम ने 10 साल में 1 लाख को बना दिया 5.5 लाख, 1 लाख करोड़ AUM क्लब में है शामिल

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ अभी कुछ चुनिंदा सेगमेंट तक सीमित है, जबकि सबसे बड़े ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस में मांग कमजोर बनी हुई है। दूसरी ओर, मार्जिन पर भी लगातार दबाव है और दूसरी तिमाही में होने वाली वेतन वृद्धि इसका असर और बढ़ा सकती है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान भी घटा दिए हैं।

Elara Securities भी सतर्क

Elara Securities ने भी टाटा एलेक्सी पर ‘Sell’ रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस ₹3,300 तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, पहली तिमाही में मार्जिन में आई गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही।

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े डील्स के लिए निवेश, ऑनसाइट कर्मचारियों की बढ़ती संख्या, वीजा खर्च और स्पेशलिस्ट टैलेंट पर खर्च निकट भविष्य में भी मार्जिन पर दबाव बनाए रख सकते हैं। इसी वजह से Elara ने FY27 और FY28 के मुनाफे के अनुमान में क्रमशः लगभग 11% और 6% की कटौती की है।

ये भी पढ़ें: Rekha Jhunjhunwala ने इस सरकारी बैंक में घटाई हिस्सेदारी, पहली तिमाही में बेचे 1 करोड़ से ज्यादा शेयर

वैल्यूएशन बना सबसे बड़ा सवाल

ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि टाटा एलेक्सी का शेयर अभी भी प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। जबकि कंपनी की ग्रोथ फिलहाल सभी बिजनेस वर्टिकल्स में समान रूप से नहीं दिख रही है। ऐसे में मौजूदा कीमतों पर जोखिम-रिटर्न समीकरण बहुत आकर्षक नहीं माना जा रहा।

(Disclaimer: शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिया गया है, यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *