stock-markett.online
‘भारत न भूलता है, न माफ करता है’, ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर वायुसेना ने जारी किया दहला देने वाला वीडियो

Operation Sindoor Anniversary: आज से ठीक एक साल पहले, भारत ने सीमा पार आतंकवाद और पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इतिहास का सबसे भीषण सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। आज इस ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक वीडियो जारी कर दुनिया को कड़ा संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता।

वायुसेना का संदेश: ‘Justice Served’

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े दृश्यों वाला एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन जगहों के मलबे और तबाही को दिखाया गया है जिन्हें भारतीय सेना ने निशाना बनाया था। वायुसेना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में न्याय हुआ। ऑपरेशन अभी भी जारी है, भारत कुछ भी नहीं भूलता। भारत कुछ भी माफ नहीं करता।’

9 आतंकी ठिकानों पर एक साथ प्रहार

ऑपरेशन सिंदूर कोई छोटी कार्रवाई नहीं थी, बल्कि जल, थल और नभ का एक समन्वित मिशन था। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चिन्हित 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। पाकिस्तान के भीतर बहावलपुर और मुरीदके जैसे शहरों में स्थित आतंकी अड्डों पर सटीक मिसाइल हमले किए गए।

वो 72 घंटे जब पाकिस्तान को समझ में आ गया भारत के सामने वो कितने पानी में…. बिल्कुल हो चुका था हेल्पलेस!

इसके साथ ही PoK के मुजफ्फराबाद और कोटली जैसे इलाकों में छिपे आतंकियों के कमांड सेंटरों को मलबे में तब्दील कर दिया गया। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्य केंद्र थे, जो पुलवामा (2019) और मुंबई (2008) जैसे हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं।

क्यों शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर?

यह सैन्य अभियान कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले हमले और लगातार बढ़ते सीमा पार आतंकवाद के जवाब में शुरू किया गया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि ये स्ट्राइक्स आतंकी बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए की गई थीं। एक साल बाद भी इस ऑपरेशन की गूंज पड़ोसी देश में सुनाई देती है, क्योंकि भारत ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर और इतनी गहराई में जाकर आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाहों को निशाना बनाया था।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *