stock-markett.online
विजय 10 मई को शाम 3:15 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश, 120 पहुंचा बहुमत का आंकड़ा

आखिरकार विजय कल यानी 10 मई को दोपहर 3:15 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लोक भवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह फैसला तब सामने आया जब विजय ने शनिवार शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और IUML (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) ने TVK को “बिना शर्त समर्थन” दे दिया है। इसके बाद विजय के गठबंधन की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई, जो बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से ज्यादा है।

टीवीके महासचिव अधव अर्जुना ने VCK का समर्थन पत्र दिखाते हुए कहा, “विक्ट्री।”

इससे पहले कांग्रेस ने भी टीवीके को समर्थन दिया था। हालांकि, कांग्रेस ने शर्त रखी थी कि गठबंधन में किसी “सांप्रदायिक ताकत” को शामिल नहीं किया जाएगा।

तमिलनाडु में बहुमत का गणित

  • TVK – 107 सीट
  • कांग्रेस – 5 सीट
  • CPI – 2 सीट
  • CPI(M) – 2 सीट
  • VCK – 2 सीट
  • IUML – 2 सीट

कुल समर्थन: 120 विधायक

विजय सरकार में शामिल नहीं होगी VCK

इससे पहले वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी फिलहाल विजय सरकार में शामिल नहीं होगी।

उन्होंने कहा, “हम सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे। हम बाहर से समर्थन दे रहे हैं। भविष्य में सरकार में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी नहीं कह सकता। हम राजभवन भी नहीं जाएंगे। विजय जब राज्यपाल से मिलेंगे, उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह पर फैसला होगा।”

थिरुमावलवन के इस बयान से साफ हो गया है कि वीसीके ने टीवीके सरकार को बिना शर्त बाहरी समर्थन दिया है और फिलहाल पार्टी किसी मंत्री पद या कैबिनेट में हिस्सेदारी नहीं चाहती।

तमिलनाडु में TVK सरकार की तैयारी: VCK और IUML के समर्थन से, जानिए विजय के आंकड़े कैसे बन रहे हैं?

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *