stock-markett.online
श्रीनगर से सिर्फ 50km दूर युसमर्ग की ये ट्रिप वैल्यू फॉर मनी! बजट फ्रेंडली अकोमडेशन और अब तो वंदेभारत ट्रेन का भी विकल्प

स्कूलों में समर वकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में काफी लोग परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पर्फेक्ट लोकेशन की तलाश में जुटे होंगे। सबकी कोशिश यही है कि कैसे एक बजट फ्रेंडली लोकेशन की तलाश की जाए। अगर हम आपसे कहें कि ये लोकेशन कश्मीर की वादियों में ही है, तो आपकी खुशी का तो ठिकाना नहीं रहेगा!  आखिर हो क्यों न, कश्मीर कौन नहीं जाना चाहता।

हम आपको बता दें कि कश्मीर की वादियों में गुलमर्ग और पहलगाम जैसी मशहूर जगहों के बीच एक ऐसा अनछुआ कोना भी है, जिसे Meadows of Jesus कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं युसमर्ग की। युसमर्ग जो अपने हरे-भरे मैदानों, घने देवदार के जंगलों और दूध गंगा नदी की कल-कल के संगीत के लिए मशहूर है। अगर आप कम भीड़-भाड़ और कम खर्च में कश्मीर का असली सुकून देखना चाहते हैं, तो युसमर्ग एक बेहतर विकल्प बन सकता है।

श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का विकल्प मिलने से अब ये सफर हुआ और भी शानदार

2 मई से कश्मीर की यात्रा करने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है। अब आप जम्मू तवी से सीधे श्रीनगर तक का सफर वंदे भारत के जरिए मात्र 5 घंटे में तय कर सकते हैं। जम्मू से सुबह 6:20 पर चलकर यह ट्रेन 11:10 बजे तक श्रीनगर पहुंचा देती है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि ऊबड़-खाबड़ रास्तों और लैंडस्लाइड की चिंता किए बिना आप श्रीनगर पहुंच सकते हैं। यहां से युसमर्ग बस एक छोटी सी ड्राइव की दूरी पर है।

युसमर्ग में क्या है खास?

युसमर्ग श्रीनगर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर है। युसमर्ग की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘वैल्यू फॉर मनी’ होना है। यहां रुकने के लिए महंगे होटलों के बजाय खूबसूरत होमस्टे और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। स्थानीय होमस्टे में एक रात का किराया 800 रुपये से 1500 रुपये के बीच रहता है। यहां रुककर आप कश्मीरी संस्कृति को करीब से देख सकते हैं और घर का बना ताजा दम आलू या कश्मीर के मशहूर कहवा का आनंद उठा सकते हैं।

यहां आपको दूध गंगा नदी मिलती है। पहाड़ों से तेजी से गिरता इसका पानी झाग की तरह सफेद दिखता है, इसीलिए इसे दूध गंगा कहते हैं। इसके किनारे पिकनिक मनाना एक शानदार एक्सपीरियंस से भर सकता है। इसके अलावा नीलनाग झील भी है। चीड़ के पेड़ों के बीच छिपी यह नीली झील ट्रेकर्स के लिए किसी इनाम से कम नहीं है। युसमर्ग से यहां तक का छोटा ट्रेक काफी रोमांचक है। अगर आप थोड़ा और एडवेंचर चाहते हैं, तो संग-ए-सफेद घाटी का रुख कर सकते हैं, जो अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए जानी जाती है। रास्ते में आप प्रसिद्ध सूफी संत शेख नूर-उद-दीन नूरानी की दरगाह चरार-ए-शरीफ के दर्शन भी कर सकते हैं।

श्रीनगर से युसमर्ग के लिए आप प्राइवेट टैक्सी (1500 रुपये-2000 रुपये) या शेयरिंग कैब ले सकते हैं। श्रीनगर से युसमर्ग पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। हरियाली देखने के लिए अप्रैल से जून और साफ नीले आसमान व ठंडी हवाओं के लिए सितंबर से नवंबर का समय सबसे बेस्ट है। सर्दियों में यहां बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है।

IRCTC discounts on Train package: ‘बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन’ के इस पैकेज पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें- पूरी ट्रिप डिटेल्स

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *