stock-markett.online
₹2000 के नोट को लेकर RBI ने किया बड़ा ऐलान, बताया अब क्या करना चाहिए आपको
₹2000 के नोट को लेकर RBI ने किया बड़ा ऐलान, बताया अब क्या करना चाहिए आपको

₹2000 के नोट को लेकर RBI ने किया बड़ा ऐलान, बताया अब क्या करना चाहिए आपको

क्या आपके घर के किसी कोने में या अलमारी में आज भी गुलाबी रंग वाला 2000 रुपये का नोट रखा है? तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ₹2000 के नोटों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ताजा स्टेटस जारी किया है।  2000 रुपये का ये गुलाबी  नोट आज भी पुरी तरह से ‘लीगल टेंडर’ (इनकी कानूनी मान्यता पूरी तरह बरकरार है) बना हुआ हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर इस बात की जानकारी दी है।

क्या कहते हैं आरबीआई के आंकड़े

19 मई 2023 वो तारीख थी, जबआरबीआई ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने के बारे में बताया था, तब मार्केट में टोटल 3.56 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के 2000 के नोट मौजूद थे। 30 अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अब मार्केट में केवल 5,451 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं। मतलब ये कि 98.47% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस जा चुके हैं। लेकिन, जो 1.5% के करीब नोट अभी भी लोगों के पास हैं, उन्हें लेकर आरबीआई ने जानकारी साझा की है।

कहां बदल सकते है नोट

RBI ऑफिस में एक्सचेंज: आप देश भर में मौजूद 19 RBI इश्यू ऑफिस में से किसी में भी अपने Rs 2,000 के नोट एक्सचेंज कर सकते हैं।

अपने बैंक अकाउंट में डिपॉजिट करें: RBI इश्यू ऑफिस आपके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट डिपॉजिट के लिए ₹2,000 के नोट भी लेते हैं।

इंडिया पोस्ट के ज़रिए भेजें: आप इंडिया में किसी भी पोस्ट ऑफिस से ₹2,000 के नोट किसी भी RBI इश्यू ऑफिस में इंडिया पोस्ट के ज़रिए मेल करके अपने बैंक अकाउंट में क्रेडिट करवा सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *