stock market
Clean Max Enviro IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें अपना स्टेटस; लेटेस्ट GMP से जानिए लिस्टिंग पर फायदा होगा या नुकसान?

Clean Max Enviro IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें अपना स्टेटस; लेटेस्ट GMP से जानिए लिस्टिंग पर फायदा होगा या नुकसान?

Last Updated on February 26, 2026 11:52, AM by Khushi Verma

 

Clean Max Enviro IPO Allotment: कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions के आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी 26 फरवरी को होना है। 25 फरवरी को बंद हुए इस ₹3,100 करोड़ के आईपीओ को बाजार से बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली और यह कुल मिलाकर 94% ही सब्सक्राइब हो पाया। अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट स्टेटस और ग्रे मार्केट के संकेतों पर टिकी है।

सब्सक्रिप्शन का हाल: रिटेल निवेशकों ने बनाई दूरी

NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को उम्मीद से कम डिमांड मिली है:

 

कुल सब्सक्रिप्शन: यह इश्यू कुल 0.94 गुना (94%) ही भर पाया।

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों का हिस्सा मात्र 6% ही भरा गया।

NII: गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा भी आधा यानी 54% ही भर पाया।

संस्थागत खरीदार(QIB): केवल इसी कैटेगरी में अच्छी मांग दिखी, जो 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।

अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

रजिस्ट्रार MUFG Intime India के जरिए ऐसे चेक करें:

स्टेप 1: रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक पर जाएं।

स्टेप 2: ‘Select Company’ के ड्रॉपडाउन मेनू में ‘Clean Max Enviro Energy Solutions Limited’ को चुनें।

स्टेप 3: अब आपके पास चार विकल्प होंगे- PAN, Application Number, DP ID या Account Number।

स्टेप 4: अपना संबंधित विवरण (जैसे पैन नंबर) बॉक्स में दर्ज करें।

स्टेप 5: ‘Search’ बटन पर क्लिक करें। आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपको कितने शेयर मिले हैं।

BSE की वेबसाइट से चेक करने का तरीका:

स्टेप 1: BSE के अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।

स्टेप 2: ‘Issue Type’ में ‘Equity’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: ‘Issue Name’ में ‘Clean Max Enviro Energy Solutions Limited’ सिलेक्ट करें।

स्टेप 4: अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें।

स्टेप 5: ‘I am not a robot’ पर टिक करें और ‘Search’ दबाएं।

जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनका रिफंड 27 फरवरी को शुरू होगा। सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर भी इसी दिन क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च, सोमवार को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

अलॉटमेंट से पहले ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। कंपनी का GMP आज 17 रुपये नेगेटिव में चल रहा है। इसका मतलब है कि ₹1,053 की कीमत वाला शेयर बाजार में करीब ₹1,036 पर लिस्ट हो सकता है, जो 1.61% के घाटे का संकेत दे रहा है। हालांकि ये रुझान मात्र है असल के आंकड़े अलग भी हो सकते है। बता दें कि इस ₹3,100 करोड़ के इश्यू में ₹1,200 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए हैं, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपना कर्ज चुकाने

Source link