Yes Bank Q4 Results FY 2026: मुनाफे में 44.7% का उछाल, पहली बार CASA डिपॉजिट्स में ₹1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार
Last Updated on April 18, 2026 14:48, PM by Pawan
Yes Bank Q4 Results FY 2026: निजी क्षेत्र के प्रमुख ऋणदाता यस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। बैंक ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹1,068 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q4FY25) के ₹738 करोड़ के मुकाबले 44.7 फीसदी की भारी वृद्धि को दर्शाता है । बैंक की इस वृद्धि में मजबूत ब्याज आय, बेहतर परिचालन क्षमता और स्थिर ऋण विस्तार की मुख्य भूमिका रही है ।
