ICSE, ISC results 2026 date: सीआईएसई छात्रों का इंतजार कब होगा खत्म? पिछले ट्रेंड से जानें रिजल्ट जारी होने की तारीख
Last Updated on April 18, 2026 14:48, PM by Pawan
ICSE, ISC results 2026 date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) अप्रैल के आखिर हफ्ते में ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) एग्जाम रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। मीडिया में आ रही खबरों में रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा फरवरी से अप्रैल के बीच हुई थीं।
सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने और अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूनिक ID और इंडेक्स नंबर की जरूरत होगी। बता दें, आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा जहां 17 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 के बीच हुई थी। वहीं, आईएससी बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 06 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। आइए जानें 10वीं-12वीं के छात्र अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?
ICSE, ISC रिजल्ट 2026 चेक करने के स्टेप्स
- सीआईएससीई के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल: cisce.org पर जाएं।
- स्क्रीन पर दिखाए गए कोर्स कोड, कैंडिडेट UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा डालें।
- सीआईएससीई बोर्ड ICSE/ ISC रिजल्ट 2026 देखने के लिए ‘Show Result’ बटन पर क्लिक करें।
- या ऑनलाइन ISC या ICSE रिजल्ट की प्रिंटेड कॉपी पाने के लिए ‘Print Result’ ऑप्शन चुनें।
क्या कहते हैं सीआईएससीई रिजल्ट पर पिछले साल के ट्रेंड
पिछले साल, आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट 1 मई, 2025 को घोषित किए गए थे। ISC (क्लास 12) की परीक्षा देने वाले 99,551 स्टूडेंट्स में से 98,578 पास हुए, जिससे कुल पास परसेंटेज 99.02% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, उनका पास रेट 99.45% रहा, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 98.64% रहा। ICSE (क्लास 10) के रिजल्ट में भी ऐसा ही पैटर्न देखा गया, जहां 99.37% लड़कियां पास हुईं, जो लड़कों के 98.84% पास परसेंटेज से ज़्यादा था।
कितने नंबर जरूरी हैं पास होने के लिए
सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर सब्जेक्ट के साथ-साथ ओवरऑल कम से कम 33% नंबर लाने होंगे।
छात्रों को इस साल भी मिलेगी री-इवैलुएशन की सुविधा
सीआईएससीई ने एनईपी 2020 के निर्देशों के अनुसार, 10वीं और 12वीं के छात्रों की आंसर शीट का पुनर्मूल्यांकन पिछले साल शुरू किया था। यह सुविधा रिजल्ट घोषित होने के बाद आंसर शीट के मानक पुन: जांच (रीचेक) के अलावा दी गई थी, जो इस साल भी जारी रहने की उम्मीद है। रीचेक/री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को जारी किया गया पास सर्टिफिकेट अंतिम माना जाएगा। जो छात्र न्यूनतम पासिंग मार्क्स से चूक जाते हैं, वे दो विषयों में इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है।
