ICICI Bank Q4 Results: बैंक के मुनाफे में 8 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी-निवेशकों को डिविडेंड का ऐलान
Last Updated on April 18, 2026 15:39, PM by Pawan
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI Bank ने शनिवार को मार्च 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक ने नतीजों के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बैंक ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़कर 13702 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 12630 करोड़ रुपये पर था। बैंक के मुनाफे में यह बढ़ोतरी 8.4 फीसदी की है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में भी बढो़तरी देखने को मिली है, जो मार्च तिमाही में 22979 करोड़ रुपये पर रही, जो एक साल पहले इस तिमाही में 21193 करोड़ रुपये से 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी है।
बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिली है। बैंक का नेट NPA घटकर 0.33 फीसदी पर आ गया है, जो पिछली यानी दिसंबर 2025 में तिमाही में 0.37 फीसदी पर थी। बैंक का ग्रॉस NPA तिमाही दर तिमाही 1.53 फीसदी से घटकर 1.40 फीसदी पर आ गया है।
बैंक ने अपने निवेशकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।
