Jharkhand Board 12th Result 2026: छात्र परेशान, खत्म नहीं हो रहा 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें ताजा अपडेट और रिजल्ट देखने का तरीका
Last Updated on May 2, 2026 13:07, PM by Pawan
Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके 3 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट न आने से परेशान हैं। हर गुजरते दिन के साथ छात्रों और उनके अभिभावकों की बेचैनी बढ़ रही है। फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जेएसी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा।
पिछले साल यानी 2025 में झारखंड बोर्ड ने 31 मई को तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी मई के आखिर तक नतीजे आ सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक 12वीं के नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेरिट लिस्ट फाइनल की जा रही है। बता दें, इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। इसमें 3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आइए जानें रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र कहां और कैसे अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट के ठिकाने
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में उपलब्ध रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं :
आधिकारिक वेबसाइट्स
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से मैसेज टाइप करें-
- RESULT JAC12 रोल कोड रोल नंबर
- इसे 56263 पर भेज दें
- कुछ ही देर में आपका रिजल्ट उसी नंबर पर SMS के रूप में आ जाएगा।
DigiLocker पर ऐसे देखें मार्कशीट
- DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
- आधार से लॉगिन करें।
- Issued Documents सेक्शन में जाएं।
- झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) चुनें।
- रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें।
मार्कशीट में ये जानकारी होगी
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- माता-पिता का नाम
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स)
- विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
- कुल अंक
अगर इनमें कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
