stock-markett.online
SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 6% बढ़ा, ₹17.35 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी शेयर 6% टूटा
SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 6% बढ़ा, ₹17.35 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी शेयर 6% टूटा

SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 6% बढ़ा, ₹17.35 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी शेयर 6% टूटा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़कर 19683.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 18642.59 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत बढ़कर 44380 करोड़ रुपये रही। मार्च 2025 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसकी कुल इनकम सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत गिरकर 1,40,411.77 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 143876.06 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन इनकम 5,51,647.45 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 80032.01 करोड़ रुपये रहा।

एसेट क्वालिटी कितनी सुधरी

मार्च 2026 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया है। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 1.82 प्रतिशत था। एक तिमाही पहले यह 1.57 प्रतिशत रहा था। नेट NPA रेशियो 0.39 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो एक तिमाही पहले भी इतना ही था। लेकिन मार्च 2025 तिमाही में 0.47 प्रतिशत था।

SBI ने घोषित किया डिविडेंड

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 17.35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई है। ​इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड के पेमेंट की तारीख 4 जून है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *