BSNL की कमाई में उछाल! Q1 में ऑपरेशनल रेवेन्यू 10% बढ़कर 4,418 करोड़ रुपये के पार
BSNL Q1 Earnings: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अपने ऑपरेशनल रेवेन्यू में ‘बिना ऑडिट’ के लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। Q1 में ऑपरेशनल रेवेन्यू 10% बढ़कर 4,418 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
ANI के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए बीएसएनएल की समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल के उद्यमी व्यवसाय खंड और उपभोक्ता ‘मोबिलिटी’ में वृद्धि देखी गई है, जबकि कंज्यूमर ‘फिक्स्ड एक्सेस’ खंड लगभग स्थिर रहा है।पहली तिमाही में BSNL का ARPU ₹100 से बढ़कर ₹102.7 हो गया है।
Also Read: BSNL Satellite Phone: कमजोर नेटवर्क सिग्नल का BSNL ने निकाला तोड़, लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत समेत हर डिटेल
BSNL Q1 Earnings: रेवेन्यू में लगभग 10 परसेंट की बढ़ोतरी
Also Read: TRAI Guidelines : बैंक, बीमा या सरकारी कॉल कैसे पहचानें? टेलीकॉम रेगुलेटर ने जारी किए 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर के लिए गाइडलाइन्स
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जहां तक हमारे टोटल रेवेन्यू की बात है, सीधे बिजनेस ऑपरेशन से, हमने पिछले साल के मुकाबले रेवेन्यू में लगभग 10 परसेंट की बढ़ोतरी की है। पिछले साल, हमने Q1 को Rs 4,017 करोड़ रुपये पर बंद किया था। इस साल, हमने Q1 को Rs 4,418 करोड़ पर बंद किया है। यहां 401 करोड़ रुपये का डेल्टा है, जो एक बढ़ोतरी है।”
BSNL Q1 Earnings: ऑपरेशनल पैरामीटर्स किए रिव्यू
ANI के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि BSNL ने BTS अपटाइम और मीन टाइम टू रिपेयर (MTTR) समेत जरूरी ऑपरेशनल पैरामीटर्स का भी रिव्यू किया गया। अगले तीन महीनों में नेटवर्क कैपेबिलिटी को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोविजनल नंबर्स भरोसा देने वाले हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी काफी काम बाकी है। बीएसएनएल का कैपेक्स प्लान के मुताबिक चल रहा है। हम FY2026-27 के Q2 में और भी अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।”
कैपिटल खर्च पर, सिंधिया ने कहा कि BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले कुछ सालों में लगातार बेहतर हुआ है, जो ढाई साल पहले लगभग Rs 2,100 करोड़ से बढ़कर FY2024-25 में Rs 5,100 करोड़ और FY2025-26 में Rs 7,500 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी बैटरी, मीडिया और दूसरे नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्ट करना जारी रखे हुए है, साथ ही 22,000 और 4G साइट्स के रोलआउट के साथ आगे बढ़ रही है, जिसके लिए प्रोजेक्ट के एक हिस्से के लिए परचेज़ ऑर्डर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Leave a Reply