Stock Market Today, 8 May: बाजार में ब्लैक फ्राइडे; सेंसेक्स 516 अंक गिरकर बंद, 24200 के नीचे निफ्टी क्लोज | Top Gainers, Losers
SENSEX, Stock Market Today, 8 May: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं तेल की कीमतों में तेजी की वजह से शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी – दोनों प्रमुख इंडेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की। यही दिन के दूसरे सत्र में भी जारी रही और लाल निशान पर दोनों इंडेक्स बंद हुए। विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान ने भी निवेशकों के विश्वास को और कमजोर किया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 340.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स गुरुवार को 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कैसा रहा आज बाजार का कारोबार?
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 353.50 अंक टूटकर 77,491.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 109.25 अंक फिसलकर 24,225.20 अंक पर आ गया। इसके बाद इनमें और गिरावट आई। सेंसेक्स 536.66 अंक टूटकर 77,331.75 अंक पर और निफ्टी 166.95 अंक की गिरावट के साथ 24,170.80 अंक पर कारोबार करने लगा।
दिन के दूसरे हिस्से में 30 शेयरों का सेंसेक्स 516 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 77,328.19 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 150.50 अंक यानी 0.52 फीसदी गिरने के बाद 24,176.15 पर क्लोज हुआ।
आज के टॉप गेनर्स, लुजर्स
दिन की शुरुआती सत्र में सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर में तेजी दर्ज की गई।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply