Kalyan Jewellers Q4 Results : मुनाफा डबल होकर 410 करोड़ रुपये पर पहुंचा, डिविडेंड का किया ऐलान
Kalyan Jewellers ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने से पहले मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि नतीजों के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है। मार्च 2026 में समाप्त तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा 118 फीसदी की तेजी के साथ 410 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 188 करोड़ रुपये पर था। कंपनी की आय में भी 66 फीसदी की साल दर साल तेजी देखने को मिली है, जो 10275 करोड़ रुपये पर रही। एक साल पहले इस तिमाहा में कंपनी ने 6182 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी।
कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA बढ़कर 736 करोड़ रुपये पर रहा, जो एक साल पहले इस तिमाही में 399 करोड़ रुपये पर था। कंपनी का EBITDA मार्जिन साल दर साल 6.5 फीसदी से बढ़कर 7.2 फीसदी पर पहुंच गया है।
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ अपने निवेशकों को 2.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.50 रुपये यानी 25 फीसदी फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है, जो करीब 3 फीसदी की तेजी के करीब बंद हुआ।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply