stock-markett.online
Q4 नतीजों के बाद 7% उछला इस फिनटेक कंपनी का शेयर, डिविडेंड भी देगी कंपनी; रिकॉर्ड डेट तय
Q4 नतीजों के बाद 7% उछला इस फिनटेक कंपनी का शेयर, डिविडेंड भी देगी कंपनी; रिकॉर्ड डेट तय

Q4 नतीजों के बाद 7% उछला इस फिनटेक कंपनी का शेयर, डिविडेंड भी देगी कंपनी; रिकॉर्ड डेट तय

Intellect Design Arena Q4 Result: फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Intellect Design Arena ने FY26 के चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इनकम वृद्धि, AI बेस्ड कारोबार में तेजी और नए ग्राहकों की दमदार बढ़ोतरी के बाद कंपनी के शेयरों में इंट्रा डे लो से करीब 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने न सिर्फ बेहतर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया, बल्कि अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल और स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

FY26 में आय 3,000 करोड़ रुपये के पार

इंटलेक्ट डिजाइन एरेना (Intellect Design Arena Q4FY26) ने FY26 में कुल इनकम को बढ़ाकर 3,161 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया, जो पिछले वित्त वर्ष में 2,577 करोड़ रुपये थी। यानी कंपनी की इनकम में सालाना आधार पर करीब 23 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। वहीं टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) भी बढ़कर 493 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 442 करोड़ रुपये था। कंपनी के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर उसका License-linked Revenue बिजनेस रहा, जिसमें License, Platform और AMC से आने वाली कमाई शामिल है। FY26 में इस सेगमेंट से कंपनी को 1,667 करोड़ रुपये की इनकम हुई।

AI Strategy बनी सबसे बड़ी ताकत

कंपनी लगातार AI-first मॉडल पर फोकस कर रही है और यही रणनीति उसके नतीजे में साफ दिखाई दे रही है। Intellect का eMACH.ai प्लेटफॉर्म अब 700 माइक्रोसर्विसेज और 3,000 से ज्यादा APIs के साथ ओपन फाइनेंस प्लेटफॉर्म के रूप में तेजी से विस्तार कर चुका है। इसके अलावा Purple Fabric प्लेटफॉर्म बिजनेस-इम्पैक्ट AI सॉल्यूशन के तौर पर उभर रहा है। कंपनी के मुताबिक इसे दुनिया भर में 45 से ज्यादा क्लाइंट एनवायरमेंट्स में सही से लागू किया जा चुका है। AI और प्लेटफॉर्म आधारित रणनीति के दम पर कंपनी ने FY26 में 59 नए ग्राहकों को जोड़ा, जो इसके ग्लोबल विस्तार को दर्शाता है।

Q4FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

मार्च तिमाही यानी Q4FY26 में कंपनी की कुल आय 884 करोड़ रुपये रही। इस दौरान EBITDA 221 करोड़ रुपये और PBT 162 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म-बेस्ड ग्रोथ मॉडल उसकी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी ताकत बनकर उभरा है। सिर्फ एक तिमाही में 25 वैश्विक वित्तीय संस्थानों ने कंपनी के प्लेटफॉर्म के जरिए अपना डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पूरा किया।

यह भी पढ़ें- Ashish Kacholia Portfolio: ‘बिग व्हेल’ ने इस NBFC स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 5 साल में दिया 24,500% का रिटर्न

शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

अच्छे तिमाही नतीजों के इतर, कंपनी (Intellect Design Arena Dividend) ने FY26 के लिए निवेशकों को डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। बोर्ड ने 4 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के साथ 3 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी कुल मिलाकर शेयरधारकों को 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिल सकता है। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 24 जुलाई 2026 तय की है।

शेयर ने कैसा किया प्रदर्शन?

Intellect Design Arena के शेयर तकरीबन 3 फीसदी की तेजी के साथ 804 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए। पिछले महीने भर में स्टॉक का भाव 17 फीसदी तक बढ़ा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से स्टॉक दबाव में ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 6 महीने में स्टॉक का भाव 28 फीसदी तक टूटा है। साल भर के दौरान भी स्टॉक का परफॉर्मेंस फ्लैट रहा है। 3 साल के दौरान शेयर की कीमत 78 फीसदी तक बढ़ी है। कंपनी का मार्केट कैप 10,922 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्टॉक अपने 52-वीक हाई (1255 रुपये) से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *