stock-markett.online
Hyundai Motor Share: Q4 नतीजों के बाद ब्रोकरेज की Buy रेटिंग बरकरार-टारगेट प्राइस बढ़ाया
Hyundai Motor Share: Q4 नतीजों के बाद ब्रोकरेज की Buy रेटिंग बरकरार-टारगेट प्राइस बढ़ाया

Hyundai Motor Share: Q4 नतीजों के बाद ब्रोकरेज की Buy रेटिंग बरकरार-टारगेट प्राइस बढ़ाया

Hyundai Motor के मार्च 2026 में समाप्त तिमाही नतीजों पर ब्रोकरेज हाउस Nuvama ने खरीदारी दी राय दी है। ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो पहले 2200 रुपये था। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले सालों में नए मॉडल लॉन्च और क्षमता विस्तार कंपनी की ग्रोथ को मजबूती देंगे। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1833.10 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 5.77 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 18920 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान के करीब था। इस दौरान कंपनी की सेल्स वॉल्यूम 9 फीसदी बढ़कर 208275 यूनिट रही, हालांकि प्रति यूनिट रियलाइजेशन 3 फीसदी घटकर 9.08 लाख रुपये रह गया। कंपनी का एडजस्टेड EBITDA 18 फीसदी गिरकर 2070 करोड़ रुपये रहा।

EBITDA मार्जिन घटकर 10.9 फीसदी

EBITDA मार्जिन भी घटकर 10.9 फीसदी रह गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 14.1 फीसदी था। वहीं एडजस्टेड मुनाफा 16 फीसदी गिरकर 1360 करोड़ रुपये रहा, हालांकि यह अनुमान से थोड़ा बेहतर था। ब्रोकरेज के मुताबिक टैक्स रेट घटने से मुनाफे को सपोर्ट मिला। Nuvama ने वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के EPS अनुमान में 2 फीसदी और 7 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY30 तक Hyundai Motor India 26 मॉडल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है, जिसमें 7 नए मॉडल शामिल होंगे।

कंपनी FY27 में दो बड़े लॉन्च करने जा रही है। इनमें एक नया मिड-SUV मॉडल होगा, जबकि दूसरा कंपनी का लोकलाइज्ड इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV मॉडल होगा। नए लॉन्च और लगातार मांग के दम पर Nuvama ने FY26 से FY28 के बीच कंपनी के वॉल्यूम और रेवेन्यू में 9 फीसदी और 13 फीसदी CAGR ग्रोथ का अनुमान जताया है।

(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *