Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction For 14 June 2026: IT स्टॉक्स ने संभाला बाजार, अब निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं सबसे अहम? एक्सपर्ट से समझें स्ट्रैटजी
Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction For 14 June 2026: शेयर मार्केट में सुस्ती और तेजी का दौर जारी रहता है। इस दौरान बाजार में निवेशक शेयरों की खरीद और बिक्री दोनों करते हैं। वहीं, ऐसे कई निवेशक होते हैं जिन्हें शेयर मार्केट में निवेश के लिए शेयरों की तलाश होती है। इन्हीं निवेशकों के लिए यह खास खबर हम लाएं हैं। ET Now Swadesh के साथ खास कार्यक्रम ‘कल की तैयारी’ पर चर्चा करते हुए मार्केट एक्सपर्ट ने कल के बाजार को लेकर सलाह दी।
13 जुलाई 2026 को जब मार्केट खुला तो हमने देखा करीब पौने 200 पॉइंट की गिरावट थी। फिर वहां से रिकवरी आई। आईटी शेयरों ने लीड किया।ऐसे में मार्केट को लेकर कल क्या स्ट्रैटजी रहेगी? आइए जानते हैं यहां।
Also Read: Stock Market Closing: बाजार में शानदार रिकवरी; सेंसेक्स 47 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के पार; IT सेक्टर ने संभाली कमान
Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction For 14 June 2026: कौन-से लेवल हैं सबसे अहम
Also Read: Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction For 08 June 2026: एक्सपर्ट ने बताया 24,650 तक पहुंच सकता है निफ्टी; जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि अगर हम लोग नजदीक से ऑब्जर्व करेंगे तो निफ्टी में करीब 15 जून से लेकर आज तक एक रेंज के अंदर हम लोग फंसे हुए हैं। यहां बॉटम साइड में 23,780 का लेवल है और ऊपर 24,260 का लेवल। आज भी एक डीप गैप डाउन ओपन हुआ। हालांकि मार्केट को बहुत अच्छी रिकवरी मिली।
आईटी सेक्टर के शेयर्स में तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट ने बताया यहां से बहुत अच्छा एक मोमेंटम अगर मिलता है तो कल 260 के ऊपर 300 से 350 का लेवल फिर से एक बहुत अच्छा रेजिस्टेंस बनकर आ सकता है। उन्होंने बताया कि अगर 350 के ऊपर हम लोग सस्टेन करते हैं तो 475 से लेकर 530 का लेवल एक स्ट्रांग रेजिस्टेंस बनने की संभावना है।
एक्सपर्ट ने बताया अगर डाउन साइड में देखा जाए अगर 980 का लेवल टूटता है तो कहीं ना कहीं कहीं पर हम लोग फिर से बॉटम ऑफ रेंज को हम लोग रीटेस्ट कर सकते हैं। अगर बॉटम ऑफ रेंज टूटता है तो 639 से लेकर 23,639 और 40 तक के लेवल भी बनने की संभावना है।इसके अलावा 23500 के लेवल्स भी देख सकते हैं।
एक अन्य मार्केट एक्सपर्ट ने बताया ग्लोबल एक्यूज को माइग्रेंट ने एडजस्ट किया। बहुत अच्छा एक रिबाउंड और रिकवरी मार्केट में एक 24,000 का बड़ा क्रूशियल लेवल था। एक साइकोलॉजिकल और टेक्निकल सपोर्ट था। जिसे मार्केट ने रिस्पेक्ट करके एक अच्छी रिकवरी दी। मार्केट फाइनली एक हरे निशान पर जाकर बंद हुआ। यहां पर काफी सेक्टर्स थे। जैसे हम निफ्टी आईटी की बात करें उसने मार्केट को सपोर्ट किया। अभी मार्केट कंसोलिडेशन फेज में है। हम यह नहीं कह सकते कि मार्केट में किसी भी तरीके की कोई तेजी बनती है या मंदी बनती है ।
यहां देखें वीडियो
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply