stock-markett.online
IMD Weather Alert India: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 65 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
IMD Weather Alert India: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 65 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Weather Alert India: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 65 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Weather Alert India: मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जिससे हालात बिगड़ सकते हैं। IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में एक बार फिर से तेज बारिश और तूफान का असर देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने (आकाशीय बिजली) का भी खतरा जताया गया है।

जिन राज्यों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-NCR (6 से 10 मई): 5 मई को हुई बारिश से दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, 6 मई को तापमान बढ़कर अधिकतम 36 और 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आंशिक बादल छाए रहने के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।
  • 7 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 8 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 9 और 10 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी (6 से 7 मई): अगले 24 घंटों के अंदर राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज की आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार, लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
  • प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और बलिया समेत कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। गोरखपुर, देवरिया, मथुरा और कन्नौज जैसे जिलों में ओला गिरने की उम्मीद है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है, जो झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश में मौसम

  • मध्य प्रदेश (6 से 10 मई): मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के अंदर गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। सिवनी, बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक, दक्षिण उमरिया, दक्षिण शहडोल, पूर्वी ग्वालियर और भिंड में गरज के साथ बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 60 तक पहुंच सकती है।
  • 6 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर और अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 10 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

  • बिहार (6 से 8 मई): बिहार में अगले 24 घंटे के अंदर तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद में पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 8 मई तक अपने अलर्ट में पूरे बिहार के अंदर तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया गया है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (6 से 11 मई): पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई जगहों पर आंधी और बारिश आने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अगले 3-4 दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। वहीं, 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी फिर से तेज हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

  • झारखंड (6 से 9 मई): झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में 9 मई तक बारिश, गरज और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। खासकर आज (6 मई) सुबह के लिए 10 जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि इस बदलते मौसम का असर तापमान पर भी पड़ेगा। अगले दो दिनों में दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस होगी।

उत्तराखंड में आज का मौसम

  • उत्तराखंड (6 मई): नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50-60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में 6 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम आज 

  • हिमाचल प्रदेश (6 मई): मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। वहीं, 6 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब (6 मई): पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। होशियारपुर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में मौसम का बड़ा उलटफेर, बारिश-ओलों ने दी राहत, AQI हुआ बेहतर

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *