stock-markett.online
EPF Scheme 2026: ATM से पीएफ का पैसा निकालने का ये रहा सिंपल प्रोसेस, बस एक क्यूआर स्कैन और पैसा आपके हाथ में
EPF Scheme 2026: ATM से पीएफ का पैसा निकालने का ये रहा सिंपल प्रोसेस, बस एक क्यूआर स्कैन और पैसा आपके हाथ में

EPF Scheme 2026: ATM से पीएफ का पैसा निकालने का ये रहा सिंपल प्रोसेस, बस एक क्यूआर स्कैन और पैसा आपके हाथ में

EPF Scheme 2026 : नए ईपीएफ (EPF), ईपीएस (EPS) और ईडीएलआई (EDLI) रूल और ताजा EPFO सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ पीएफ सिस्टम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सदस्यों के लिए पीएफ निकासी का एक्सपीरियंस जल्द ही पूरी तरह बदलने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने आगामी EPFO 3.0 अपग्रेड के जरिए पीएफ निकासी की पूरी व्यवस्था बदलने की तैयारी में है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारी UPI और UPI इनेबल्ड ATM के जरिए कुछ ही मिनटों में अपना पीएफ निकाल सकेंगे। इसके लिए न तो लंबी कागजी प्रक्रिया होगी और न ही हर बार एंप्लायर की मंजूरी का इंतजार करना पड़ेगा। सदस्य अपने मोबाइल से QR Code स्कैन करके ATM से कैश निकाल सकेंगे या सीधे UPI के जरिए लिंक बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। ये नई सुविधा कैसे काम करेगी और पीएफ निकासी का पूरा प्रोसेस क्या होगा, आइए जानते हैं।

सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं सेवाएं

26 जून से 3 जुलाई के बीच CITES 2.01 (EPFO 2.01) के तहत हुए बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद EPFO की ऑनलाइन सेवाएं अलग-अलग फेज में बहाल की जा रही हैं। फिलहाल सदस्य पासबुक चेकिंग, Passbook Lite, KYC अपडेट, लंबित पीएफ क्लेम की जांच और निपटान जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। नौकरी बदलने पर PF Account Transfer की सुविधा भी फिर से शुरू हो चुकी है। वहीं UMANG ऐप पर UAN एक्टिवेशन, नया UAN जनरेट करना और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए UAN एक्टिवेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं।

ये भी पढ़ें : EPF Scheme 2026: 1 लाख रुपये में से सिर्फ 75 हजार की हो सकेगी UPI के जरिए निकासी, समझिए पीएफ एडवांस के नए रूल

अभी कैसे निकलता है PF?

फिलहाल पीएफ निकालने के लिए सदस्य को ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है। इसके बाद KYC जांच, दस्तावेजों का वेरीफिकेशन और कई मामलों में एंप्लायर से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। आमतौर पर पैसा आने में 7 से 10 दिन लग जाते हैं। अगर डाक्यूमेंट्स या KYC में कोई गड़बड़ी हो जाए तो क्लेम दोबारा दाखिल करना पड़ सकता है।

EPFO 3.0 में क्या बदल जाएगा?

EPFO 3.0 लागू होने के बाद पीएफ निकासी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी। केंद्रीय श्रम मंत्री पहले ही बता चुके हैं कि UPI बेस्ड पीएफ निकासी की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, जिससे देश के करीब 8 करोड़ एक्टिव EPF सब्सक्राइबर लाभान्वित होंगे। नई व्यवस्था में सदस्य को लंबी कागजी प्रक्रिया, बार-बार दस्तावेज जमा करने या अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ATM से PF निकालने का पूरा प्रोसेस

नियम के तहत मिनिमम 12 महीने की सदस्यता पूरी होने के बाद पात्र EPF सदस्य अपने पीएफ खाते में जमा रकम का 75% तक हिस्सा एडवांस निकाल सकेंगे। EPFO 3.0 के तहत UPI-इनेबल्ड ATM से पीएफ निकालने की संभावित प्रक्रिया कुछ इस तरह हो सकती है।

  • सदस्यों के पास UMANG ऐप या EPFO प्लेटफॉर्म पर पीएफ बैलेंस चेक करने की सुविधा होगी। पीएफ निकासी के लिए सदस्यों कोUPI-इनेबल्ड ATM पर जाना होगा और फिर यहां यूपीआई विथड्रॉल विकल्प चुनना होगा।
  • निकासी की रकम भरने के बाद एक QR Code जनरेट होगा।
  • ATM स्क्रीन पर दिख रहे QR Code को अपने मोबाइल के UPI ऐप से स्कैन करना होगा।
  • मोबाइल पर अपना सिक्योर UPI PIN दर्ज करके ट्रांजैक्शन को वेरीफाई करना होगा।
  • भुगतान रकम की पुष्टि होते ही ATM से कैश अमाउंट मिल जाएगा।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि मई 2026 के आखिर में केंद्रीय श्रम मंत्री के बयान के बाद 8 जून को देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से शेयर किए वीडियो में UPI इनेबल ATM के जरिए पीएफ निकासी (PF withdrawal) की झलक दिखाई है। EPFO 3.0 के तहत मिलने वाली ये सुविधा वास्तव में इसी पैटर्न पर काम करेगी या फिर अलग होगी। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

संभावना है कि सदस्यों को UPI इनेबल ATM के अलावा सीधे UPI के जरिए अपने लिंक बैंक खाते में PF ट्रांसफर करने का विकल्प भी मिल सकता है।

ये भी पढे़ं : EPFO Updates : अपडेट के बाद बढ़ी UMANG ऐप की अहमियत, क्या इसी से तैयार हो रहा UPI से पीएफ निकासी का रास्ता?

ये भी जानें

  • नई डिजिटल व्यवस्था में ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सीमा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां केवल 1 लाख रुपये तक के एडवांस क्लेम स्वतः निपटाए जाते थे, वहीं अब यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे पात्र सदस्यों को पहले की तुलना में कहीं तेजी से भुगतान मिल सकेगा।
  • पीएफ निकासी की पात्रता और नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। साथ ही, रिटायरमेंट सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कम से कम 25% पीएफ बैलेंस खाते में रखना होगा। यानी सदस्य पूरा पीएफ कभी भी UPI या ATM के जरिए नहीं निकाल सकेंगे।

कब मिलेगी यह सुविधा?

फिलहाल UPI और ATM के जरिए PF निकासी की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। सरकार ने इसकी टेस्टिंग पूरी होने की जानकारी दी है और इसे EPFO 3.0 के तहत लागू किया जाना है। यानी कर्मचारियों को इस सुविधा के लिए EPFO 3.0 के आधिकारिक रोलआउट का इंतजार करना होगा। एक बार यह सुविधा शुरू होने के बाद पीएफ निकासी ठीक उसी तरह आसान हो जाएगी, जैसे आज UPI के जरिए पेमेंट करना या ATM से कैश निकालना। करोड़ों कर्मचारियों के लिए यह EPFO की सबसे बड़ी डिजिटल पहल साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *