stock-markett.online
ममता बनर्जी की सादगी के चर्चों के बीच जानिए उनके पास कितना सोना, कितनी ज्वैलरी?
ममता बनर्जी की सादगी के चर्चों के बीच जानिए उनके पास कितना सोना, कितनी ज्वैलरी?

ममता बनर्जी की सादगी के चर्चों के बीच जानिए उनके पास कितना सोना, कितनी ज्वैलरी?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपनी सादगी और हवाई चप्पल के लिए मशहूर ममता बनर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। चुनावी हलफनामे और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के आंकड़े ने उनकी संपत्ति को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर पेश करते हैं। जहां देश के कई मुख्यमंत्रियों के पास करोड़ों की संपत्ति है, वहीं ममता बनर्जी आज भी देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में बनी हुई हैं।

ममता बनर्जी के पिछले चुनावी हलफनामे (Affidavit) के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति मात्र 15.37 लाख रुपये है। दशकों लंबे राजनीतिक करियर और मुख्यमंत्री जैसे ऊंचे पद पर रहने के बावजूद, उनके पास अपनी कोई अचल संपत्ति नहीं है।

कितना सोना और ज्वेलरी है दीदी के पास?

अक्सर साधारण सूती साड़ी और हवाई चप्पल में दिखने वाली ममता बनर्जी के पास ज्वेलरी के नाम पर बहुत ही कम संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार:

ममता बनर्जी के पास मात्र 9.75 ग्राम सोना है। इस ज्वेलरी की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये आंकी गई है। साल 2021 के हलफनामे में उन्होंने 9 ग्राम ज्वेलरी घोषित की थी, जिसकी कीमत तब 43837 रुपये थी।

न घर, न कार, न कोई जमीन

ममता बनर्जी के हलफनामे की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति (Immovable Property) नहीं है। उनके नाम पर न कोई घर है, न ही कोई कृषि या गैर-कृषि भूमि। वह आज भी अपने पुश्तैनी घर में रहती हैं। ममता बनर्जी के पास अपनी कोई निजी कार या वाहन भी नहीं है। उनके पास कोई शेयर मार्केट निवेश या डिबेंचर भी नहीं हैं।

बैंक बैलेंस और कैश का हाल

दीदी की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा बैंक डिपॉजिट के रूप में है। उनके पास मात्र 75700 रुपये नकद हैं। विभिन्न बैंक खातों में उनकी कुल जमा राशि लगभग 12.76 लाख रुपये है। इसमें से 12.36 लाख रुपये उनके बचत खाते में हैं और 40000 रुपये चुनावी खर्च के लिए रखे गए हैं।

आय में हुई बढ़ोतरी, लेकिन नेट वर्थ घटी

रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में ममता बनर्जी की वार्षिक आय 23.21 लाख रुपये रही, जो पिछले साल (20.72 लाख रुपये) की तुलना में बढ़ी है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उनकी कुल नेट वर्थ पिछले कुछ वर्षों में घटी है। 2021 के विधानसभा चुनाव के समय उनकी कुल संपत्ति 16.72 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 15.37 लाख रुपये रह गई है।

देश के सबसे ‘गरीब’ मुख्यमंत्रियों में शुमार

ADR के आंकड़ों के अनुसार, ममता बनर्जी भारत की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री बनी हुई हैं। उनकी तुलना अगर अन्य मुख्यमंत्रियों से की जाए, तो अंतर हैरान करने वाला है। उदाहरण के तौर पर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 900 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। हलफनामे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है और उन्होंने अपनी आय का पारदर्शी विवरण पेश किया है।

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari Oath Ceremony: संघर्ष से सत्ता तक, सुवेंदु अधिकारी आज बंगाल के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *