भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए आती है। वहीं इस पर मजेदार अंदाज में दिया गया रोहित शर्मा का रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की है, जबकि सात मुकाबलों में हार मिली है। टीम के फिलहाल छह अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने बाकी चार मैचों को जीतने होंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
रोहित शर्मा जब होटल से निकलकर टीम बस की तरफ जा रहे थे, तभी एक महिला फैन तेजी से भागकर उनके पास सेल्फी लेने के लिए पहुंची। अपने बीजी शेड्यूल के बावजूद रोहित शर्मा रुके। रोहित के साथ सेल्फी लेने का मौका पाकर फैन काफी खुश हो गई और उनकी तारीफ भी कर रही थी। तभी एक बच्चा और दौड़ता हुआ रोहित के पास आया। रोहित ने उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसी दौरान जो महिला पहले से रोहित के साथ सेल्फी ले रही थी, उसका फोन बंद हो गया। फोन बंद होने की वजह से वह सेल्फी नहीं ले सकीं। यह सुनकर रोहित शर्मा हल्का मुस्कुराए और फिर टीम बस की तरफ बढ़ गए।
Ro, tell us if you ever had any awkward fan interaction pic.twitter.com/RHI9UdPiLF
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 9, 2026
फैन को दी सेल्फी
इस दौरान टीम बस रवाना होने के लिए तैयार थी, इसलिए रोहित शर्मा जल्दी वापस जाने की कोशिश करते नजर आए। महिला फैन ने रोहित शर्मा से थोड़ी देर रुकने को कहा, ताकि वह अपने फोन की परेशानी ठीक कर सके। रोहित शर्मा जल्दी में नजर आ रहे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने रुककर सेल्फी के लिए पोज दिया। फोटो लेने के बाद फैन खुशी से चिल्लाने लगी। इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे पीछे किया और रोहित शर्मा टीम बस में चले गए।
रोहित ने की शानदार वापसी
रोहित शर्मा 12 अप्रैल को मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाज़ी करते समय हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसके बाद वह अगले पांच मैच नहीं खेल सके। चोट से वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 84 रन की तेज पारी खेली। उनकी दमदार इनिंग्स की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रन का बड़ा टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया।

Leave a Reply