Quarterly Results Calendar: अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि 11 मई से 16 मई के बीच लगभग 500 कंपनियां अपने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी करने वाली हैं। इस लिस्ट में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), टाटा स्टील और आईटीसी होटल्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा पीवीआर आईनॉक्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी कंपनियां भी अपनी कमाई का ब्योरा पेश करेंगी।
इन नतीजों से न सिर्फ कंपनियों के आय और परिचालन क्षमता का पता चलेगा, बल्कि भविष्य के लिए उनके विकास के रोडमैप और मांग के रुझानों की जानकारी भी मिलेगी। इस दौरान कई कंपनियां अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी कर सकती हैं, जिससे शेयरधारकों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिलने उम्मीद है। तिमाही प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए कई कंपनियां इन्वेस्टर कॉल्स भी आयोजित करेंगी, जो आने वाले समय में भारतीय कारोबारी माहौल और आर्थिक गति को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी।
Q4 Results: अगले सप्ताह आने वाले प्रमुख तिमाही नतीजे
11 मई (सोमवार): सप्ताह की शुरुआत असरफी हॉस्पिटल लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, केनरा बैंक, गरुड़ डेवलेपमेंट एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड, JSW एनर्जी लिमिटेड, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, PVR Inox जैसे बड़े नामों के साथ होगी।
पढ़ें: Dividend, Stock Split, Bonus Issue (11-15 May): एप्टस फार्मा से SBI तक, एक्स-डेट पर ये कंपनियां करेंगी ट्रेड
12 मई (मंगलवार): इस दिन तकनीकी और फार्मा कंपनियों पर नजर रहेगी। बर्गर पेंट्स इंडिया लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज लिमिटेड, INOX इंडिया लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड, फाइजर लिमिटेड, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के नतीजे भी घोषित होंगे।
13 मई (बुधवार): यह दिन निवेशकों के लिए काफी अहम है क्योंकि भारती एयरटेल लिमिटेड, सिप्ला लिमिटेड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, DLF लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, TVS मोटर कंपनी लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पर बाजार की नजर रहेगी।
14 मई (गुरुवार): रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) और JSW स्टील के नतीजे आएंगे। सरकारी क्षेत्र की IRFC और हुडको (HUDCO) के साथ-साथ अपोलो टायर्स और वोल्टास भी अपनी कमाई का ब्योरा देंगे। इसके अलावा, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड, पी एन गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड भी नतीजे जारी करेंगे।
पढ़ें: SBI Q4 Results FY 2026: PSU बैंक के मुनाफे में 5.6% का उछाल, ₹19684 करोड़ पहुंचा नेट प्रॉफिट; 4.1% बढ़ी NII
15 मई (शुक्रवार): सप्ताह के अंत में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, टाटा स्टील लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, एनसीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भी अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी।
16 मई (शनिवार): शनिवार को भी कुछ अहम नतीजे आएंगे, जिनमें अतुल ऑटो लिमिटेड, मंगलम सीमेंट लिमिटेड, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड और डोडला डेयरी लिमिटेड शामिल हैं।

Leave a Reply